ढाका, 06 जनवरी : बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और 11 अन्य लोगों के खिलाफ सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आईसीटी ने जिन लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है, उनमें सेना के पूर्व जनरल और एक पूर्व पुलिस प्रमुख समेत 11 नाम शामिल है। इन सभी पर कथित जबरन गुमशुदगी के मामलों में भूमिका निभाने का आरोप है।
शेख हसीना के खिलाफ यह आईसीटी द्वारा जारी किया गया दूसरा गिरफ्तारी वारंट है। पिछले साल अगस्त में अवामी लीग सरकार के बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद हसीना को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था और देश छोड़ भारत में शरण लेनी पड़ी थी। तब से अबतक आईसीटी उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज कर चुका है। शेख हसीना पर आरोप है कि उनके समय में बांग्लादेश के सुरक्षाकर्मियों ने कथित रूप से 500 से ज्यादा लोगों का अपहरण किया. इनमें से कुछ लोगों को कई वर्ष तक गोपनीय ठिकानों पर हिरासत में रखा गया।
आईसीटी के एक अधिकारी ने कहा, ‘न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा मजुमदार ने अभियोजन पक्ष की याचिका पर सुनवाई के बाद यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) को शेख हसीना सहित 12 लोगों को गिरफ्तार करने और 12 फरवरी को उन्हें अधिकरण में पेश करने आदेश दिया गया है।’
जबरन गुमशुदगी की शिकायतों से जुड़े इस मामले में शेख हसीना के पूर्व रक्षा सलाहकार मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) तारिक अहमद सिद्धिक और पूर्व आईजीपी बेनजीर अहमद, सहित अन्य का नाम शामिल है। सिद्धिक अभी हिरासत में हैं, वहीं अहमद को फरार माना जा रहा है।'
बतादें कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के द्वारा हाल ही में भारत सरकार से पूर्व पीएम शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए एक राजनयिक नोट भेजा गया था। इतना ही नहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने इस बारे में 23 दिसंबर को कहा था कि हमने इस बारे में भारत को अवगत करा दिया है और न्यायिक उद्देश्यों के मद्देनजर शेख हसीना की वापस के लिए अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक रायनयिक नोट के जरिए संप्रेषित किया गया है।
(रिपीट) आईसीटी ने शेख हसीना के खिलाफ जारी किया दूसरा गिरफ्तारी वारंट -वारंट में सेना के पूर्व जनरल और एक पूर्व पुलिस प्रमुख समेत 11 अन्य नाम भी शामिल
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
इजराइल के हमले में दक्षिणी लेबनान के 29 गांव मलबे में तब्दील
बेरूत : आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल के हमले में दक्षिणी ल...
चीन ने लेबनान का समर्थन किया, कहा-वह हर परिस्थिति में अरब भाइयों के साथ
न्यूयॉर्क : लेबनान में ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ ...
ब्रिटेन में ब्राउनस्टोन टाउन के पार्क में बुजुर्ग भारतवंशी पर हमला, मौत
लंदन: ब्रिटेन में लीसेस्टर के पास ब्राउनस्टोन टाउन के फ्रैंकलीन पार्क ...
मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट क्रिस्टीना जोक्सिमोविच की हत्या, पति ने गला घोंटा, शव के टुकड़े कर मिक्सी में पीसा
बर्न स्विट्जरलैंड:मिस स्विट्जरलैंड की पूर्व फाइनलिस्ट और मॉडल क्रिस्...
Stay Connected
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये में शहर |
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक ...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
Previous
Article