नई दिल्ली, 7 जनवरी : राजधानी दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव का ऐलान होगा। चुनाव आयोग करीब 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। माना जा रहा है कि दिल्ली में आज चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। 70 विधान सभा सीट के लिए चुनाव एक चरण में ही कराए जा सकते हैै़ैं। तारीख के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो जाएगी।
विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई । इस लिस्ट के हिसाब से देश की राजधानी में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं।
तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव की घोषणा से चुनाव की तारीख के बीच 30 दिन का अंतर होता है।
चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधान सभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए है। भाजपा ने अभी पहली सूची जारी की है, जिसमें 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वही कांग्रेस ने भी तीन सूची जारी कर अपने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।
महत्वपूर्ण मानी जाने वाली नई दिल्ली विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद रहे प्रवेश वर्मा को चुनावी मैदान में उतरा है। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से है। कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा है। त्रिकोणीय मुकाबले से यह सीट काफी चर्चित हो गई है। उधर, कालकाजी सीट भी काफी सुर्खियों में है। यहां से मुख्यमंत्री आतिशी सिंह का मुकाबला भाजपा के नेता रमेश विधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से होगा।
आज होगा दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज रवाना होंगे रूस
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ...
कैथल में मतगणना के लिए पुलिस का रोड मैप तैयार, ट्रैफिक डायवर्ट
कैथल : पुलिस ने मंगलवार को होने वाली मतगणना के लिए रोड मैप तैयार कर लि...
गुजरात: कच्छ में 1971 युद्ध के शरणार्थियों ने पहलगाम हमले की निंदा की, भारतीय सशस्त्र बलों को पूरा समर्थन देने की बात कही
कच्छ: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम ...
9 अगस्त को रक्षाबंधन और 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ का अद्वितीय संगम, व्यापारियों को 17,000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद
नई दिल्ली, 12 जुलाई 2025: इस वर्ष 9 अग...
Previous
Article