भोपाल : रूस में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मध्य प्रदेश के मैहर की बेटी सृष्टि शर्मा की सड़क हादसे में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। यह जानकारी उसके साथ रहकर पढ़ने वाली छात्रा जोया ने दी। जोया भी मैहर निवासी है और वह सृष्टि के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। मप्र के गृह सचिव गौरव राजपूत ने केन्द्रीय विदेश मंत्रालय के सचिव साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली को रूस से सृष्टि की पार्थिव देह को मैहर लाने के लिये आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिये पत्र लिखकर अनुरोध किया है। गृह सचिव ने पत्र में उल्लेख किया है कि रूस में अध्ययनरत सृष्टि शर्मा की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई है। सृष्टि का गृह निवास मैहर की पुरानी बस्ती के रहीम चौक में है। उनके पिता डॉ. रामकुमार शर्मा को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु के संबंध में सूचित किया गया है। डॉ. शर्मा का सम्पर्क सूत्र 9827675652 और सृष्टि की माता ममता शर्मा का सम्पर्क सूत्र 9424695470 है। पिता डॉ रामकुमार शर्मा ने बताया कि सृष्टि पढ़ाई में शुरू से ही होनहार थी। उसकी प्रतिभा को देखते हुए उन्होंने एमबीबीएस करने के लिए रूस भेजा था। वह रूस में रहकर तीन वर्षों से पढ़ रही थी। सृष्टि उनकी एकमात्र संतान थी। तीजा पर्व पर कुछ दिनों पहले ही सृष्टि मैहर आई थी। परिजन से कहा था कि पढ़ाई पूरी होने के बाद पिता के कार्य में हाथ बटाएगी। शुक्रवार सुबह हुए हादसे की जानकारी लगते ही पिता रामकुमार और मां ममता शर्मा ने सुध खो दी। उनका रो-रोक बुराहाल है। हादसे की जानकारी लगते ही रिश्तेदार, पड़ोसी डॉ रामकुमार शर्मा के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया।
रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही मप्र की बेटी सृष्टि की सड़क हादसे में मौत
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
प्रधानमंत्री मोदी दाे अक्टूबर को आएंगे झारखंड, हजारीबाग में फूंकेंगे परिवर्तन का बिगुल
रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड दौरे पर हजारीब...
एनबीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों के बाद वरिष्ठ डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
सिलीगुड़ी:आर.जी. कर में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में...
महालया के साथ ही देवी पक्ष का आगाज, तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बुधवार को महालया के साथ ही देवी पक्ष यानी द...
Previous
Article