कोलकाता : बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल में शुक्रवार रात एक युवक के घुसने से भय का माहौल पैदा हो गया। युवक सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर सीधे दूसरी मंजिल पर स्थित शौचालय में जा छिपा। जब एक छात्रा ने शौचालय में उसे संदिग्ध स्थिति में देखा, तो हॉस्टल में हड़कंप मच गया। शनिवार को इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, दुर्गा पूजा की छुट्टी के कारण अधिकतर छात्राएं घर जा चुकी थीं, और हॉस्टल में गिनी-चुनी छात्राएं ही मौजूद थीं। इसी दौरान शुक्रवार शाम को अज्ञात युवक ने सुरक्षा गार्ड की नजर बचाकर पुरानी बिल्डिंग के छात्रा हॉस्टल में प्रवेश कर लिया। दूसरी मंजिल के शौचालय में छिपे युवक को देखकर एक छात्रा घबरा गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। अन्य छात्राओं के वहां पहुंचने से युवक ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया। छात्राओं ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक का घर गंगाजलघाटी थाना क्षेत्र में है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। घटना से घबराई एक छात्रा ने कहा, "शौचालय में युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर मैं बेहद डर गई। हमें नहीं पता यह युवक कैसे अंदर घुसा, लेकिन यह साफ है कि वह गलत इरादे से आया था।" हॉस्टल की एक और छात्रा ने नाराजगी जताते हुए कहा, "दो महीने पहले भी एक युवक दीवार कूदकर अंदर आ गया था। अब गेट से प्रवेश कर कोई शौचालय तक पहुंच गया। हमें डर है कि आगे ये घटनाएं और खतरनाक रूप ले सकती हैं।" घटना के बाद छात्राओं ने प्रिंसिपल पंचानन कुंडू के खिलाफ प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। प्रिंसिपल ने शनिवार को कहा, "हॉस्टल के लिए अलग से सुरक्षा गार्ड उपलब्ध नहीं हैं। अस्पताल के गार्डों में से ही एक को यहां ड्यूटी पर तैनात किया गया है। गार्ड की कमी के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं।" छात्रा हॉस्टल में तैनात सुरक्षा गार्ड सुशांत कुमार नंदी ने बताया, "युवक खुद को किसी छात्रा का अभिभावक बताकर अंदर आने की कोशिश कर रहा था। मैंने उसे कई बार रोका और एक बार सिविक पुलिसकर्मियों के हवाले भी किया, लेकिन मैं जब शौचालय गया, तब उसने मौके का फायदा उठाकर हॉस्टल में प्रवेश कर लिया।" घटना को लेकर बांकुड़ा पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी ने कहा, "हमने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। हॉस्टल की सुरक्षा में कोई खामी तो नहीं है, इस पर भी नजर रखी जा रही है।" घटना के बाद से छात्राओं में गहरा आक्रोश है, और उन्होंने हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।
बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल में युवक के घुसने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
कालिंदी एक्सप्रेस पलटाने की साजिश में 6 संदिग्ध हिरासत में - घटनास्थल पर पहुंचे एटीएस आईजी नीलाब्जा चौधरी
कानपुर:कानपुर फर्रुखाबाद रेलवे ट्रैक पर शिवराजपुर स्टेशन के नजदीक एलपी...
शिमला में रही दशहरा पर्व की धूम, जाखू में मुख्यमंत्री ने किया रावण के पुतले का दहन
शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में असत्य पर सत्य की जीत का पर्...
आईआरसीटीसी की ‘अष्ट ज्योतिर्लिंग श्रावण स्पेशल यात्रा’ 19 जुलाई और 5 अगस्त से
मुंबई, 18 जून 2025 पीआर संख्या: 20...
महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 1 पर इन्वर्टर बैटरी में विस्फोट से लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं
उज्जैन मध्यप्रदेश: उज्जैन स...
Previous
Article