मुंबई : वसई-विरार शहर महानगरपालिका की बढ़ती आबादी और सड़कों पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए शहर में नई यातायात व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। हाल ही में, वसई-विरार शहर महानगरपालिका के विभिन्न क्षेत्रों में 7 फ्लाईओवर बनाने का रास्ता साफ हो गया है, और जल्द ही इन फ्लाईओवरों के काम में तेजी आने की उम्मीद है। इन कार्यों को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) से प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है और यह समस्या जल्द ही सुलझने वाली है। इसके लिए 2000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।
वसई विरार महानगरपालिका क्षेत्र में विरार, नालासोपारा, वसई और नायगांव जैसे पश्चिम रेलवे के तीन प्रमुख स्टेशन हैं, लेकिन पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाले फ्लाईओवरों की कमी के कारण यातायात पर दबाव बढ़ रहा था। जिन स्थानों पर शाम के समय अधिक ट्रैफिक जाम होता था, वहां फ्लाईओवर बनाने के लिए स्थानों का चयन किया गया है, जिससे यातायात को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। वसई विरार शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते वर्तमान यातायात व्यवस्था अपर्याप्त साबित हो रही थी और नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वसई के विधायक हितेंद्र ठाकुर ने वसई-विरार क्षेत्र में ट्रैफिक जाम और लगातार बढ़ते वाहनों की समस्या को गंभीरता से लिया और इस मामले में सरकार से समय-समय पर संपर्क करते रहे।
परिणामस्वरूप अब वसई विरार शहर में यातायात सुगम होगा और इससे समय और ईंधन की बचत भी होगी। इसके साथ ही शहर की आंतरिक यातायात प्रणाली में सुधार होगा और विकास को गति मिलेगी। मंजूर किए गए फ्लाईओवर में रेंज ऑफिस, गोखिवरे, वसई (पूर्व), चंदननाका जंक्शन, नालासोपारा (पूर्व), बोलींज खारोडी नाका से साइंस गार्डन, (विरार पूर्व), मनवेलपाडा नाका से फुलपाडा जंक्शन, (विरार पूर्व), माणिकपुर से बाभोला नाका, वसई (पश्चिम), वसंत नगरी से एवरशाइन, गोखिवरे वसई रोड पूर्व और नारिंगी (साईनाथ नगर), विरार का समावेश है।
वसई-विरार शहर में बनेंगे 7 नए फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से नागरिकों को मिलेगी राहत
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मिरा रोड गोलीबारी घटना का पर्दाफाश; व्यवसायिक विवाद के कारण भाई-बहन ने की हत्या
मिरा रोड –मिरा रोड के दुकानदार की गोली मारकर की गई हत्या का खुलासा अपर...
वसई: पिता द्वारा तीन बेटियों के साथ अप्राकृतिक व्यवहार, नालासोपारा में मामला दर्ज
वसई - नालासोपारा में एक व्यक्ति द्वारा अपनी तीन बेटियों के साथ अप्राकृ...
मुंबई में यातायात का महाजाम: एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्तीकरण और सड़कों के अधूरे कामों ने बढ़ाई मुसीबत
मुंबई, 24 सितंब...
मालाड ईस्ट में दर्दनाक हादसा: मानसिक रूप से अस्वस्थ 4 साल की बच्ची की बाल्टी में डूबकर मौत
मुंबई, 23 अगस्त...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article