मुंबई:नवी मुंबई के खोपोली स्थित जेनिथ फॉल्स नामक झरने में डूबने वाली महिला पर्यटक का शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया। हादसे में 4 अन्य पर्यटक किसी तरह सुरक्षित निकल गए थे। मृतक की पहचान स्वप्नाली क्षीरसागर (22) के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।
पुलिस के अनुसार बुधवार शाम खोपोली में ठाकुरवाड़ी के पास कृष्णा वैली सोसायटी में रहने वाले क्षीरसागर परिवार के पांच सदस्य जेनिथ फॉल्स नामक झरने पर गए थे। ये सभी झरने के पास बैठ कर आनंद ले रहे थे, तभी बोरघाट में हुई मूसलाधार बारिश से नदी का प्रवाह अचानक बढ़ गया। पानी का बहाव तेज होने पर क्षीरसागर परिवार एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर बारी-बारी से बाहर निकले लेकिन स्वप्नाली तेज बहाव में बह गई।
घटना की जानकारी मिलते ही खोपोली पुलिस और दुर्घटना राहत टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तलाशी अभियान चलाया लेकिन भारी बारिश के कारण तलाशी अभियान में बाधा आई। गुरुवार तड़के पेम्पो पुल के नीचे स्वप्नाली का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
झरने में डूबने वाली महिला पर्यटक का शव मिला, परिवार के 4 अन्य सदस्य बाल-बाल बचे थे
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ी, सभी कार्यक्रम रद्द
मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ जाने स...
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर ऐतिहासिक पहल: राज्यभर में 102 रोजगार मेले, एक ही दिन में 27,000 युवाओं को मिला रोजगार
मुंबई, 23 जुलाई...
Previous
Article