नई दिल्ली:दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने अग्रवाल मतदाताओं के 'नाम कटवाने' का आरोप लगाने के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में ट्रायल कोर्ट की ओर से जारी समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दोनों ने दिल्ली हाई कोर्ट के 2 सितंबर के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें ट्रायल कोर्ट की ओर से जारी समन को सही करार दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 27 सितंबर को सुनवाई करेगा।
28 जनवरी 2020 को राऊज एवेन्यू कोर्ट के सेशंस कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के 4 नेताओं के खिलाफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की ओर से जारी समन के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी थी।
भाजपा नेता राजीव बब्बर ने चारों के खिलाफ दिल्ली में मतदाता सूची से अग्रवाल मतदाताओं के 'नाम कटवाने' के आरोप लगाने के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। 16 जुलाई 2019 को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने इस मामले में केजरीवाल को जमानत दी थी। राजीव बब्बर ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर केजरीवाल ने लोगों को भाजपा के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया। दिल्ली में अग्रवाल समाज के लोगों का वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान के खिलाफ आपराधिक मानहानि की याचिका दायर की गई है। याचिका में केजरीवाल के अलावा आतिशी मर्लेना, मनोज कुमार और सुशील कुमार गुप्ता को भी आरोपित बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि अग्रवाल समाज के लोगों का वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए थे। आम आदमी पार्टी नेताओं और खुद अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली के कुल 8 लाख वैश्य वोटरो में से 4 लाख के नाम क्यों कटवाए, जवाब दीजिए। भाजपा की नोटबंदी और जीएसटी जैसी गलत नीतियों की वजह से व्यापारियों के धंधे चौपट हो गए इसलिए वैश्य इस बार भाजपा को वोट नहीं दे रहे। तो क्या इसका मतलब आप उनके वोट कटवा दोगे?
मुख्यमंत्री आतिशी व केजरीवाल ने आपराधिक मानहानि मामले में जारी समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
अमित शाह आज झारखंड के दौरे पर, सिद्धो-कान्ह की जन्मस्थली जाएंगे, दो जगह परिवर्तन सभा
नई दिल्ली :केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज झारखंड के दौरे ...
दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर पांच हजार करोड़ की कोकीन पकड़ी
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुजरात पुलिस के जॉइंट ऑपेरशन...
मोतिहारी पुलिस ने 15 करोड़ का चरस व गांजे का खेप किया बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार पूछताछ में जुटी पुलिस!
बिहार,पूर्वी चंपारण,जिला पुलिस की टीम ने नशे की बड़ी खेप को बरामद किया है। हरसिद्धि थान...
कोलकाता डॉक्टर बलात्कार-हत्या: ममता के इस्तीफे की मांग को लेकर आज 'नबन्ना अभियान' पर तनाव बना हुआ है
कोलकाता:नबन्ना अभियान’:4,500 पुलिसकर्मी कोलकाता और हावड़ा में 7 स्थानो...
Previous
Article