शिमला : हिमाचल प्रदेश में सर्दियों के मौसम में अग्निकांड की घटनाएं कोहराम मचाने लगी हैं। शिमला जिला के रोहड़ू उपमण्डल के स्मरकोट इलाके के सेरी गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस घटना में चार घर राख हो गए। सोमवार तड़के करीब चार बजे गांव के एक घर में आग लग गई। आसमान चूमती लपटों ने देखते ही देखते साथ लगते घरों को जलाकर राख कर दिया। घरों की रसोई में रखे सिलेंडरों के ब्लास्ट होने से आग और भड़क गई।
आग से कपड़े, बिस्तर, बर्तन, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान भी राख हो गया। लकड़ी के बने घरों से उठती आसमान चूमती लपटें देख पूरे गांव में हाहाकार मच गया। घरों में मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। आग की जद में आये घरों के बगल के एक घर में शादी का आयोजन चल रहा था। आग ने पशुशालाओं को भी अपने आगोश में ले लिया। इस घटना में एक गाय की जिंदा जलने से मौत हो गई। घंटों जूझने के बाद दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके। दमकल की चार गाड़ियों को आग बुझाने में करीब साढ़े तीन घण्टे लग गए। रोहड़ू से दो और चिडग़ांव व जुब्बल से एक-एक दमकल वाहन ने आग पर काबू पाकर पूरे गांव को खाक होने से बचाया। आग में सब कुछ गंवा देने से कई परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है।
प्रभावितों में कैलाश पुत्र शिव सरण, मोहन लाल पुत्र सोहन लाल और दो अन्य शामिल हैं।
रोहड़ू के फायर ऑफिसर संजीव वर्मा ने बताया कि आग बुझाने के लिए तीन दमकल केंद्रों से चार दमकल वाहन बुलाए गए और आग को नियंत्रित कर लिया गया है।
रोहड़ू के डीएसपी रविन्द्र नेगी ने बताया कि अग्निकांड की इस घटना में चार घर पूरी तरह से राख हुए हैं। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पशुशाला में बंधी एक गाय की भी जिंदा जलने से मौत हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
उधर रोहड़ू के तहसीलदार के मुताबिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बेघर हुए परिवारों के रहने की व्यवस्था की जाएगी और उन्हें उचित राहत राशि प्रदान की जाएगी।
शिमला के सेरी गांव में भीषण अग्निकांड, कई घर राख, जिंदा जली गाय
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपहर एक बजे तक 44.08 प्रतिशत मतदान दर्ज
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपह...
पटना गैंगवार: 'बॉलीवुड स्टाइल' शूटआउट का मास्टरमाइंड तौसीफ बादशाह कौन है?
पटना, 18 जुलाई 2025 : पटना...
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
शिमला, 29 जनवरी : हिमाचल प्रदेश में सर्दी का कहर बढ़ने वाला है। आज बुध...
जुर्म की राजधानी बन चुका है उत्तर प्रदेश: प्रमोद तिवारी
मेरठ:कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर हमला...
Previous
Article