नोएडा : दिग्गज कोचों की जंग में एक बार फिर मनप्रीत सिंह ने बाजी मारी है। मनप्रीत की हरियाणा स्टीलर्स ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में रविवार रात खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 11वें सीजन के 46वें मैच में राम मेहर सिंह की गुजरात जाएंट्स को 39-23 के अंतर से हरा दिया। यह इस सीजन में हरियाणा की गुजरात पर लगातार दूसरी जीत है।
हरियाणा की जीत में डिफेंडर राहुल सेतपाल (8 अंक) के अलावा आलराउंडर मोहम्मदरेजा शादलू (7) और रेडर विनय (7 अंक) का अहम रोल रहा। घनश्याम मगर (3) ने सुपर रेड के साथ हरियाणा की वापसी कराई थी। गुजरात के लिए राकेश (7 अंक) और डिफेंडर जीतेंदर यादव (6 अंक) ही चमक सके।
इस रोमांचक मैच में शुरुआती 4 मिनट तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं लेकिन शिवम पटारे ने डू ओर डाई पर दो अंक लेकर हरियाणा को 4-2 से आगे कर दिया और फिर राहुल ने गुमान का शिकार कर फासला 3 का कर दिया। विनय ने फिर एक शिकार के साथ गुजरात को सुपर टैकल सिचुएशन मे ला दिया।
विनय की अगली रेड पर नीरज बाहर गए लेकिन परतीक की रेड पर शादलू ने सेल्फ आउट होकर गुजरात को एक अंक दे दिया। इसके बाद गुजरात के डिफेंस ने विनय का शिकार कर शानदार वापसी की। अब स्कोर 6-7 हो था और 16वें मिनट की समाप्ति तक यह 10-10 हो गया।
इस बीच घनश्याम ने डू ओर डाई सिचुएशन में सुपर रेड के साथ हरियाणा को 13-10 से आगे कर दिया। अब गुजरात सुपर टैकल सिचुएशन में थे। फिर शादलू ने एक ही रेड में गुजरात का सूपड़ा साफ कर दिया। हरियाणा की टीम अब 18-12 से आगे हो चुकी थी। शादलू हालांकि आलइन के तुरंत बाद आउट हो गए।
शादलू लगभग नौ मिनट से मैट से बाहर थे और यह हरियाणा के लिए चिंता का सबब था। दूसरे हाफ में छह मिनट का खेल हो चुका था और हरियाणा ने 23-16 की लीड ले थी। शादलू की भी वापसी हो चुकी थी। इस बीच गुजरात के डिफेंस ने शिवम का शिकार कर हरियाणा को सुपर टैकल सिचुएशन में डाला।
परतीक को सुपर टैकल कर गुजरात ने इस स्थिति का भरपूर लाभ लिया और अपनी लीड 8 की कर ली। 30 मिनट की समाप्ति तक स्कोर 26-18 से हरियाणा के हक में था। ब्रेक के बाद हरियाणा ने एक बार फिर परतीक को सुपर टैकल कर 28-19 की ले ली। रिवाइव होकर आए परतीक डू ओर डाई रेड पर गए और लौट न सके।
हरियाणा ने तीसरे सुपर टैकल के साथ 10 अंक की लीड ले ली और फिर लगातार दो अंकों के साथ इसे 12 तक पहुंचा दिया। अब तीन मिनट से भी कम बचे थे। गुजरात ने हालांकि सुपर टैकल के दो अंक हासिल कर वापसी की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रही। फिर हरियाणा ने गुजरात को आलआउट कर जीत की औपचारिकता पूरी कर दी।
पीकेएल-11: हरियाणा स्टीलर्स ने सीजन में दूसरी बार गुजरात जाएंट्स को हराया
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
पंजाब एफसी पर जीत से वापसी की राह पकड़ने की कोशिश करेगी ओडिशा एफसी
नई दिल्ली : पंजाब एफसी इंडियन सुपर लीग आईएसएल 2024-25 सीजन का अपना प...
पेरिस पैरालंपिक: शॉटपुट एफ35 फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बावजूद खाली हाथ रहे अरविंद
पेरिस:भारत के अरविंद ने पेरिस पैरालिंपिक में अपने सीज़न के सर्वश्रेष्ठ...
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया
पर्थ, 25 नवंबर :भारतीय क्रिकेट टीम ने पर्थ में खेले जा रहे पांच मै...
श्रीनगर में लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आखिरी चरण में 9 अक्टूबर से खेलेंगे 124 दिग्गज
श्रीनगर:घाटी में क्रिकेटरों के दीवाने काफी उत्साहित हैं, क्योंकि 124 द...
Previous
Article