मशहूर कन्नड़ फिल्म निर्देशक गुरुप्रसाद रविवार 3 नवंबर सुबह बेंगलुरु स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए। 'एडेलु मंजूनाथ' और 'डायरेक्टर्स स्पेशल' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर गुरुप्रसाद 52 साल के थे। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने दो-तीन दिन पहले आत्महत्या की है।
गुरुप्रसाद पिछले आठ महीने से उत्तरी बेंगलुरु के मदननायकनहल्ली इलाके के एक अपार्टमेंट में रह रहे थे। उनके फ्लैट से आ रही बदबू से पड़ोसियों को एहसास हुआ कि उनकी मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक लोगों से पैसे उधार लेकर गुरुप्रसाद को आर्थिक नुकसान हुआ था। उनकी हालिया फिल्म 'रंगनायक' फ्लॉप रही थी और इस वजह से वह डिप्रेशन में थे।
संदेह है कि गुरुप्रसाद ने आत्महत्या की है। अपार्टमेंट से दुर्गंध आने की शिकायत करने पर पुलिस पहुंची। एसपी सीके बावा ने गुरुप्रसाद की मौत की पुष्टि की है। उनके मुताबिक पड़ोसियों ने गुरुप्रसाद को आखिरी बार पांच-छह दिन पहले देखा था। ऐसा लगता है कि उसी दिन उन्होंने फांसी लगा ली। वह आर्थिक तंगी में थे, इसलिए उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा, हम उनकी मौत के समय और बाकी की जांच कर रहे हैं। गुरुप्रसाद के निधन की खबर के बाद कन्नड़ कलाकार और प्रशंसक सदमे में हैं। इस खबर को सुनकर उनके साथ काम करने वाले स्टार्स ने श्रद्धांजलि दी है।
गुरुप्रसाद की फ़िल्में
गुरुप्रसाद कन्नड़ सिनेमा के एक मशहूर नाम थे। उन्होंने 2006 में फिल्म 'माता' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। इसके बाद 'एडेलु मंजूनाथ' उनकी दूसरी फिल्म थी। दोनों ही फिल्में लोगों को पसंद आईं और हिट रहीं। इतना ही नहीं इन फिल्मों के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले। गुरुप्रसाद रियलिटी टीवी शो 'डांस कर्नाटक डांस' के जज थे। उन्होंने 'बिग बॉस कन्नड़ 2' में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। वह फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'एडेमा' की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन शूटिंग पूरी होने से पहले ही उनकी मौत की खबर आ गई।
सड़ी-गली हालत में मिला साउथ सिने इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर गुरुप्रसाद का शव
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
ऋषभ शेट्टी की कांतारा का प्रीक्वल 'कांतारा 2' जल्द होगा रिलीज, जानें तारीख और बजट के बारे में
सुपरहिट फिल्म कांतारा की सफलता के बाद, अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी के फैंस के लिए ...
'तुम्बाड' फिर से 13 सितंबर को थिएटर में वापस आएगी, नया पोस्टर जारी
मुंबई:सोहम शाह ने तुम्बाड को फिर से रिलीज़ करने के इशारे के साथ एक न...
सिकंदर के सेट से साजिद नाडियाडवाला ने किया 'किक-2' का ऐलान, शेयर की सलमान की तस्वीर
साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्मों के जरिए इंडियन सिनेमा को एक नई दिशा दी है। प्रोड्यूसर...
सलमान खान स्टारर फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र किया रिलीज
बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान सिकंदर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फ...
Previous
Article