देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी दिवस के अवसर पर शनिवार को समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी हमारी संस्कृति, भावनाओं और आदर्शों का प्रतीक है। यह हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान है और देश की एकता का आधार है। हिन्दी सिर्फ हमारी भाषा नहीं बल्कि यह हमारे राष्ट्र की आत्मा और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी अपने सामान्य बोलचाल में हिंदी के शब्दों को प्राथमिकता दें और देश की इस गौरवशाली धरोहर को समृद्ध बनाने का संकल्प लें।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिन्दी हमारी परंपराओं और विरासत का प्रतीक है। यह हमारी परंपराओं और हमारी विरासत का बोध कराने वाला एक सतत् अनुष्ठान भी है। हिन्दी के प्रति निष्ठा और समर्पण से ही हम इसे विश्व की प्रमुख भाषाओं में बनाए रख सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भाषा ही किसी देश की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। हिंदी भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। हिन्दी का गौरव बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि देश की विभिन्न भाषाओं के साथ सामंजस्य बनाने की ताकत भी हिन्दी भाषा में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने दैनिक जीवन में हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग करें और राजभाषा के सम्मान में सहयोगी बनें।
सभ्यता-संस्कृति की पहचान और देश की एकता का आधार है हिन्दी : मुख्यमंत्री धामी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
बुलेट ट्रेन निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा, आनंद में कंक्रीट ब्लॉक्स गिरने से तीन श्रमिकों की मौत
वडोदरा : गुजरात के आनंद जिले में बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल ...
चार घुसपैठियों को वापस भेजा बांग्लादेश : मुख्यमंत्री
गुवाहाटी:चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार कर उन्हें सीमा पार बां...
प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में 'कर्मयोगी सप्ताह' का करेंगे आगाज
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे नई दिल्ल...
Previous
Article