नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने अगले 7 वर्षों में तिलहन उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 2024-25 से 2030-31 के लिए 10,103 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन (एनएमईओ-तिलहन) को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को उक्त मिशन को मंजूरी प्रदान की। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इसका लक्ष्य तिलहन की खेती को अतिरिक्त 40 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाना है। साथ ही प्राथमिक तिलहन उत्पादन को 39 मिलियन टन (2022-23) से बढ़ाकर 2030-31 तक 69.7 मिलियन टन करना है। नव अनुमोदित एनएमईओ-तिलहन, रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी और तिल जैसी प्रमुख प्राथमिक तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। साथ ही कपास के बीज, चावल की भूसी और वृक्ष जनित तेलों जैसे द्वितीयक स्रोतों से संग्रहण और निष्कर्षण दक्षता को बढ़ाएगा। "बीज उत्पादन के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए सार्वजनिक क्षेत्र में 65 नए बीज केंद्र और 50 बीज भंडारण इकाइयां स्थापित की जाएंगी।” "गुणवत्तापूर्ण बीजों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, मिशन 'सी ऑथेंटिकेशन ट्रेकायबिलिटी एंड हॉलिस्टिक इन्वेंटरी (बीज प्रमाणीकरण, पता लगाने योग्यता और समग्र सूची) (साथी)' पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन 5-वर्षीय रोलिंग बीज योजना शुरू करेगा।” 'साथी' पोर्टल से राज्य गुणवत्तापूर्ण बीजों की समय पर उपलब्धता के लिए हितधारकों के साथ समन्वय कर सकेंगे।
कैबिनेट : 7 सालों में तिलहन उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की योजना को मंजूरी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
जुर्म की राजधानी बन चुका है उत्तर प्रदेश: प्रमोद तिवारी
मेरठ:कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर हमला...
हिमाचल में अगले दो दिन बर्फबारी और बारिश का अनुमान, मैदानों में घना कोहरा
शिमला, 09 जनवरी : हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम के दोहरे रूप देखने क...
दिव्यांग लोगों के लिए सिनेमा देखना होगा सुलभ, ई-सिनेप्रमाण मॉड्यूल किया शुरू
नई दिल्ली:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सिन...
नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती, आरोपी फरार
शिमला, 22 जनवरी : जिला कुल्लू की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ...
Previous
Article