नई दिल्ली, 28 नवंबर : लगातार दो दिनों की बड़ी गिरावट के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में तेजी का रुख है। देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में 250 रुपये से लेकर 270 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की मजबूती दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,660 रुपये से लेकर 77,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,200 रुपये से लेकर 71,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 89,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 71,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 77,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 77,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 70,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 77,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 70,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 71,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 77,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी तेजी आने के कारण आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 77,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 70,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में कोई बदलाव नहीं
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सोना वायदा के भाव में रु.731 और चांदी वायदा में रु.1269 का ऊछालः क्रूड ऑयल फ्यूचर्स रु.8 घटा
भारतीय रुपया 67 पैसा लुढ़क कर 87.29 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर
नई दिल्ली, 03 फरवरी : बजट के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ...
महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
नई दिल्ली,लगातार चार दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद आज घरेलू सर्रा...
निर्मला सीतारमण ने एफएटीएफ के पूर्व अध्यक्ष टी. राजा कुमार से की मुलाकात!
नई दिल्ली:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को दूसरे भा...
Previous
Article