बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान सिकंदर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को उनके करीबी दोस्त और लंबे समय से साथी साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सिकंदर फिल्म का मच अवेटेड टीज़र इंटरनेट पर तहलका मचा चुका है। इस टीज़र में सलमान खान एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं, जो करिश्मा, ताकत और उनके स्वैग से भरा हुआ है। शानदार विज़ुअल्स और जबरदस्त एक्शन के साथ, सिकंदर फिल्म सिनेमा की भव्यता को एक नई परिभाषा देने का वादा करती है।
सिकंदर फिल्म की एक्साइटमेंट को बढ़ाने में पॉपुलर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगडोस का हाथ भी है, जो अपनी शानदार कहानी कहने और एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस टीज़र को और भी खास बनाता है संतोष नारायणन द्वारा कंपोजड इलेक्ट्रीफाइंग बैकग्राउंड स्कोर, जो विज़ुअल्स की ताकत और भव्यता के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। उनकी धड़कते हुए बीट्स और दिल को छूने वाली धुनें, सिकंदर को एक और शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस बना देती हैं।
फिल्म के मेकर्स ने टीज़र को सिर्फ यूट्यूब पर ही रिलीज़ करने का फैसला किया है, ताकि दुनियाभर के दर्शकों को इस ग्रैंड फिल्म का बेहतरीन अनुभव मिल सके। यह फैसला फिल्म के विज़ुअल्स और प्रभाव पर फिल्ममेकर्स के गहरे विश्वास को दिखाता है, ताकि दर्शक अपने स्क्रीन से सिकंदर की भव्यता को पूरी तरह से एंजॉय कर सकें।
सिकंदर अपनी दिलचस्प कहानी, बड़े एक्शन सीन्स और सलमान खान की मजबूत प्रेजेंस के साथ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनने वाली है। इसी वजह से फैंस सलमान खान की बड़े पर्दे पर शानदार वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान की सक्सेसफुल पार्टनरशिप में एक और माइलस्टोन साबित होने वाली है, इस जोड़ी की पिछली फिल्म, 'किक', 300 करोड़ की हिट साबित हुई थी। 'सिकंदर' इस पार्टनरशिप को नए मुकाम तक पहुंचाने का वादा करती है और 2025 के ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने पर एक और बड़ी हिट बनने के लिए तैयार है।
सलमान खान स्टारर फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र किया रिलीज
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
हॉलीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बीच मतभेदों पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा
मुंबई: बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा हाल ही में घर लौटी हैं। प्रियंका अपने आ...
खत्म हुआ 6 साल का रिश्ता, मलाइका का नाम सुनते ही अर्जुन कपूर ने कहा 'मैं सिंगल हूं'
बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक मलायका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गय...
सारा अली खान ने किए श्रीशैलम मल्लिकार्जुन मंदिर के दर्शन
फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर क...
आईफा अवार्ड्स 2024 : शाहरुख खान ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
आईफा अवार्ड्स 2024 : शाहरुख खान ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड, देखें विजेताओं की पूरी ल...
Previous
Article