कोलकाता, 28 दिसंबर : पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शुक्रवार देर रात मुर्शिदाबाद जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 किलो गांजा बरामद किया और तस्करी में लिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, तस्कर उत्तर बंगाल के कूचबिहार से गांजा लेकर कोलकाता जा रहे थे। तस्करी को छुपाने के लिए उन्होंने एक आईसीयू एंबुलेंस का इस्तेमाल किया ताकि रास्ते में ट्रैफिक जांच से बचा जा सके।
गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने एनएच-12 (जिसे पहले एनएच-34 कहा जाता था) पर मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा थाना क्षेत्र में ग्रीन पार्क रिजॉर्ट के पास छापेमारी की। इस दौरान एक एंबुलेंस और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार को रोका गया। एंबुलेंस के अंदर गांजा छिपाकर रखा गया था। छापेमारी के दौरान एसटीएफ ने मौके पर मौजूद पांच तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान खैरुल मोल्ला, अजगर अली मंडल, प्रदीप पासी, अजय सरोज और श्यामल डोलुई के रूप में हुई है। सभी आरोपित 24 परगना (दक्षिण) जिले के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं। जांच में पता चला कि प्रदीप पासी और श्यामल डोलुई मारुति स्विफ्ट कार में बेलडांगा पहुंचे थे ताकि एंबुलेंस से गांजा की खेप ले सकें। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और उनकी तलाशी में कुल 105 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये है।
पुलिस ने बताया कि यह गांजा उत्तर बंगाल के कूचबिहार से लाया गया था और कोलकाता में इसकी आपूर्ति की जानी थी। तस्करों ने एंबुलेंस का इस्तेमाल इसलिए किया ताकि किसी को शक न हो और पुलिस जांच से बचा जा सके। इस मामले में बेलडांगा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने शनिवार दोपहर इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस तस्करी रैकेट के अन्य सदस्यों और इसके नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट का संचालन कितने राज्यों में हो रहा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
उत्तर बंगाल से कोलकाता आ रही एंबुलेंस में छुपाकर लाई जा रही 105 किलो गांजा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
पहलगाम टूरिस्ट अटैक: आतंकियों के स्केच जारी, बाईसरण में हुई थी दिल दहला देने वाली घटना
श्रीनग...
अब राजमार्ग पर 20 किलाेमीटर तक आवाजाही के लिए नहीं देना हाे शुल्क, सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नई दिल्ली:राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों को अब 20 किलोमीटर के ...
इजराइल के राजदूत पहुंचे अयोध्या, रामलला के दर्शनकर हुए भावविभोर
अयोध्या : भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने आज यहां श्रीराम जन्म...
प्रधानमंत्री मोदी आज कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन क...
Previous
Article