मुंबई, 28 दिसंबर : वसई तालुका के लोग कई सालों से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। नागरिकों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए नालासोपारा के विधायक राजन नाईक ने हाल ही में नागपुर में आयोजित शीतकालीन सत्र के दौरान विधान भवन में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने वसई विरार महानगरपालिका क्षेत्र के लिए प्रस्तावित चार नए पुलों (ओवरब्रिज) के निर्माण की ओर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित कराया था। इसी क्रम में विरार के नारंगी फाटा पर बन रहे निर्माणाधीन पुल को गति देने को लेकर विधायक ने दौरा किया। नाईक ने रेलवे, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और वसई विरार महानगरपालिका के अधिकारियों से मुलाकात कर इस पुल के निर्माण कार्य में हो रही देरी की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि इस पुल का निर्माण पिछले 6 साल से चल रहा है, लेकिन इसका काम अब तक पूरा नहीं हो सका है।
पुल के निर्माण कार्य को लेकर विधायक के दौरे के दौरान मौजूद स्थानीय भूमिपुत्रों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मनपा और कुछ लोगों ने भूमिपुत्रों की जमीन हड़प कर उनके साथ अन्याय करते हुए इस पुल का नक्शा बदलने की साजिश रची है। नागरिकों के इस गंभीर आरोप पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक ने रेलवे, लोक निर्माण विभाग, वसई विरार मनपा और भूमि अधिग्रहण विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक की और सभी विभागों के अधिकारियों को भूमिपुत्रों की शिकायतों का समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही जल्द से जल्द पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। विधायक के दौरे के समय शिवसेना नेता सुदेश चौधरी, भाजपा नेता कैलास पाटिल, जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट, संजोग यांडे, युवा अध्यक्ष विनीत तिवारी, विरार पूर्व शहर अध्यक्ष नारायण मांजरेकर, विरार पश्चिम शहर अध्यक्ष रवि पुरोहित, नालासोपारा पश्चिम शहर अध्यक्ष जय प्रकाश वझे आदि मौजूद रहे।
विधायक ने किया निर्माणाधीन नारंगी पुल का दौरा, निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
पूर्व कांग्रेस विधायक भानुदास मुरकुटे दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार
मुंबई:अहिल्यानगर जिले के श्रीरामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भ...
वसई में बाइक टक्कर में 3 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
मुंबई: वसई के सुरक्ष स्मार्ट सिटी में श...
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर ऐतिहासिक पहल: राज्यभर में 102 रोजगार मेले, एक ही दिन में 27,000 युवाओं को मिला रोजगार
मुंबई, 23 जुलाई...
Previous
Article