श्रीनगर, 29 दिसंबर: घने कोहरा और कम दृश्यता के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन रविवार दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। शनिवार को भारी बर्फबारी के कारण कश्मीर घाटी का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट जाने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेन सेवाएं और यातायात रविवार से फिर शुरू हो गई है।
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक जावेद अंजुम ने बताया कि श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घना कोहरा के चलते दृश्यता कम हो गई और कुछ आने वाली उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि दिल्ली से आने वाली केवल एक उड़ान ही आज सुबह हवाई अड्डे पर उतर सकी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दृश्यता में सुधार होगा और दिन के दौरान सामान्य उड़ान परिचालन फिर से शुरू हो जाएगा। शनिवार को भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 80 प्रतिशत उड़ानें रद्द कर दी गई थीं।
रेलवे अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के कारण शनिवार को निलंबित रही रेल सेवा आज फिर से शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि बर्फ जमा होने के कारण ट्रेनें न्यूनतम गति से पटरियों पर चलेंगी और देरी होने की संभावना है। इस बीच बर्फबारी के कारण पिछले दो दिन से निलंबित रहने के बाद रणनीतिक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिर से शुरू कर दिया गया है। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ यात्री यातायात चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को लेन अनुशासन का पालन करने की सलाह दी गई है क्योंकि बर्फबारी के कारण बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क फिसलन भरी है। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को जम्मू संभाग के राजौरी और पुंछ जिलों से जोड़ने वाली मुगल रोड, दक्षिण कश्मीर को जोड़ने वाली सिंथन रोड, लद्दाख को जोड़ने वाली सोनमर्ग-कारगिल रोड और भद्रवाह-चंबा रोड बर्फ जमा होने के कारण बंद हैं।
घने कोहरा व कम दृश्यता के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन दूसरे दिन भी प्रभावित
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
बदलापुर एनकाउंटर पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष जांच की जरूरत
मुंबई:बदलापुर दुष्कर्म मामले के आरोपित अक्षय शिंदे के एनकाउंटर थ्योरी ...
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने किया 'अरावली ग्रीन वॉल परियोजना' का शुभारंभ, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का विस्तार
नई दिल्ली 5 जून 2025
कोलकाता की ऐतिहासिक आदि गंगा के पुनरुद्धार का कार्य जनवरी से होगा शुरू
कोलकाता : कोलकाता की ऐतिहासिक आदि गंगा, जिसे गोविंदपुर क्रीक और टॉलीज ...
Previous
Article