शिमला, 28 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में लगातार बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश ने पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ने जहां बागवानों और किसानों को राहत दी है वहीं जनजीवन पर इसका गंभीर प्रभाव पड़ा है। सड़कों व हाइवे पर बर्फ जमने से सफर जोखिम भरा हो गया है और कई स्थानों पर वाहन फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम ने अलग-अलग तरह से असर डाला है।
लाहौल-स्पीति जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। अब तक एक से डेढ़ फीट तक बर्फ गिर चुकी है। बर्फबारी के कारण जिले में सामान्य जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं और यातायात पूरी तरह से प्रभावित है। प्रशासन की ओर से सड़कें खोलने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम से इसमें दिक्कतें आ रही हैं।
जनजातीय जिला किन्नौर में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। कल रात से हो रही बर्फबारी के कारण जिले में आधे से दो फीट तक बर्फ गिर चुकी है। जिले में एनएच और संपर्क मार्ग बर्फ से ढक गए हैं। कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थानीय लोगों को आवागमन और दिनचर्या के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यटन नगरी मनाली के ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। सोलंग नाला के पास एक वाहन सड़क से फिसलकर नीचे गिर गया। हालांकि किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोलंग नाला के पास फंसे 200 वाहनों को निकालने का प्रयास जारी है। यहां बर्फबारी से लगे जाम में वाहन कल देर शाम से फंसे हैं। प्रशासन ने अटल टनल को बंद कर दिया है और नेहरू कुंड तक ही वाहनों को जाने की अनुमति दी है।
शिमला जिले के ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। नारकण्डा, कुफ़री, चौपाल, जब्बल में सुबह भी बर्फ गिर रही है। नारकण्डा में शिमला-रामपुर एनएच पर वाहनों की आवाजाही जारी है लेकिन यहां सफर खतरनाक हो गया है। चौपाल उपमण्डल में चौपाल-शिमला मार्ग सहित अन्य सात सड़कों पर बर्फ जमने से यातायात बाधित हो रहा है। प्रशासन ने बर्फ हटाने के लिए मशीनरी लगा दी है। लेकिन मौसम की स्थिति से कार्य प्रभावित हो रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक शिमला जिला में बर्फबारी से 23 संपर्क सड़कें, 51 ट्रांसफॉर्मर और 26 पानी की स्कीमें बंद हैं।
चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर में लगातार हिमपात जारी है। पांगी मुख्यालय किलाड़ में अब तक आठ इंच बर्फ गिर चुकी है। जिले के निचले इलाकों में कल से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि इस बर्फबारी से किसानों और बागवानों को राहत मिली है लेकिन जनजीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
सिरमौर जिले में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में इस सीजन की तीसरी बर्फबारी दर्ज की गई। इससे जिले में ठंड बढ़ गई है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। हालांक किसानों को इस वर्षा से फसलों के लिए लाभ होने की उम्मीद है।
मंडी जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण सड़कों पर बर्फ जमने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। प्रशासन द्वारा सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्षेत्र के किसानों ने वर्षा-बर्फबारी को राहत मानते हुए फसलों के लिए इसे लाभकारी बताया है।
कांगड़ा जिले के निचले इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है तो धौलाधार की पहाड़ियों में ताज़ा हिमपात हुआ है। बारिश और बर्फबारी ने शीतलहर को तेज कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि बादलों के बरसने से लोग खुश हैं।
राज्य में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने से किसान और बागवान चिंतित थे। इस बर्फबारी ने उनके चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। किसानों का कहना है कि बर्फबारी से फसलों को फायदा होगा और मिट्टी की नमी बनी रहेगी। बागवानों के लिए यह बर्फबारी सेब की फसल के लिए वरदान साबित होगी।
मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए आज बर्फबारी व बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश, बर्फबारी और अंधड़ के कारण राज्य के पांच शहरों का तापमान माइनस में पहुंच गया है। इनमें लाहौल-स्पीति के ताबो में -7.6, समधो में -4.3, कल्पा में -2.5 कुकुमसेरी में -1.8 और रिकांगपिओ में -0.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मनाली में न्यूनतम तापमान 0.2 और शिमला में 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 30 और 31 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। लेकिन 1 से 3 जनवरी तक फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश से जनजीवन प्रभावित
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को वायु से प्रक्षेपित सटीक हथियारों से निशाना बनाया गया’: ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया कुरैशी ने भारत की प्रतिक्रिया का किया खुलासा
नई दिल्ली: पाकिस्तान की पश्चि...
पाकिस्तान से सभी प्रकार के आयात पर प्रतिबंध, पहलगाम हमले के बाद एक और बड़ा निर्णय
भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के ख...
कांग्रेस ने विस चुनाव में 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
रांची : कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पहली ...
चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा बांग्लादेश: मुख्यमंत्री
गुवाहाटी : मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि चार बांग्लादे...
Previous
Article