पश्चिम बंगाल,कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के पूर्व सुपरिंटेंडेंट संजय बशिष्ठ के एंटाली स्थित घर पर सीबीआई ने रविवार सुबह से ही लगातार तलाशी अभियान चलाया। दोपहर के बाद सीबीआई अधिकारी संजय को उनके घर से बाहर निकालकर एक अन्य घर में ले गई, जहां तलाशी जारी है।सीबीआई द्वारा की जा रही इस कार्रवाई का संबंध आरजी कर अस्पताल में हुए वित्तीय अनियमितताओं के मामले से है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी थी। शनिवार को इस संबंध में निज़ाम पैलेस से एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद रविवार सुबह से ही सीबीआई की कई टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी थी।सीबीआई की एक टीम संजय बशिष्ठ के एंटाली स्थित घर पहुंची, जहां उन्होंने घंटों तक तलाशी ली। संजय और उनके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। इसके बाद सीबीआई अधिकारी संजय को एक अन्य घर में ले गए, जहां अब तलाशी जारी है।उल्लेखनीय है कि आरजी कर अस्पताल में पूर्व अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट अख्तर अली द्वारा दर्ज कराए गए शिकायत में संजय का नाम भी शामिल है। सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि क्या संजय किसी वित्तीय अनियमितता में संलिप्त थे।रविवार सुबह, सीबीआई की एक अन्य टीम बेलघाट में स्थित संदीप घोष के घर भी पहुंची, जो कि आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य हैं। संदीप पर भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।गौरतलब है कि आरजी कर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले के बाद अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था, जिसके दबाव में संजय को सुपरिंटेंडेंट पद से हटा दिया गया था। इस आंदोलन के चलते अभी भी अस्पताल में कार्यबंदी चल रही है।
आरजी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सीबीआई की छापेमारी, पूर्व सुपरिंटेंडेंट के घर की तलाशी!
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
नफरत की फसल काटने वालों की सियासी जमीन सदा के लिए हो गई बंजर : योगी
उत्तर प्रदेश,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत में जम्मू-...
आरजी कर कांड - जानबूझकर कम रोशनी में किया गया पोस्टमार्टम, सीबीआई की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक डॉक्टर छात्रा की मौत के ब...
भोपाल-जबलपुर में रैलियों की टक्कर: पीएम मोदी की महिला सभा के दिन कांग्रेस करेगी 'जय हिंद सभा' का आयोजन
भोपाल, 29 मई – मध्यप्रदेश की सियासत मे...
Previous
Article