कोलकाता : इस साल महालय की रात से ही कोलकाता में दुर्गा पूजा का उत्सव शुरू हो गया है। महालय के बाद पंडालों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी, जिसमें सबसे ज्यादा भीड़ श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल में देखने को मिली। पंडाल के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां हर उम्र के लोग, चाहे वे बच्चे हों या बुजुर्ग, मां दुर्गा के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब कोलकाता के प्रमुख पूजा पंडालों में से एक है और इस बार यह 52वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। हर साल की तरह इस बार भी इसका थीम शानदार और अनोखा है। इस साल, पंडाल को तिरुपति बालाजी मंदिर के स्वरूप में सजाया गया है, जहां सुनहरे रोशनी की सजावट के साथ भक्तों को ऐसा आभास हो रहा है, जैसे वे दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिर में खड़े हों।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को इस पंडाल का उद्घाटन किया। श्रीभूमि का यह पंडाल मुख्य वीआईपी रोड पर स्थित है, जो दमदम हवाई अड्डे के रास्ते पर आता है। यहां हर साल पूजा के दौरान भारी ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है, जिसे नियंत्रित करने के लिए इस बार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हालांकि, पिछले साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक को लेकर आयोजकों को सतर्क किया था, बावजूद इसके पंडाल में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं।
इस बार, आरजी कर अस्पताल में हुए विवादों के चलते पूजा आयोजकों में कुछ असमंजस था कि क्या लोग पंडालों में आएंगे या नहीं। लेकिन महालय की रात से ही शुरू हुई पंडाल दर्शन की भीड़ ने आयोजकों की सारी चिंताओं को दूर कर दिया है।
महालय की रात से ही शुरू हुआ पंडाल दर्शन, श्रीभूमि में भारी भीड़
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
बारिश-बाढ़ की मार झेल रहे गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ पर चक्रवात का साया
नई दिल्ली, मूसलाधार बारिश और बाढ़ की विभीषिका से घिरे गुजरात पर अब चक्...
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से हवाई यात्रा प्रभावित, येलो अलर्ट जारी; एयरलाइंस ने जारी की यात्रा सलाह
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली और एनसीआर क...
WBCHSE HS Result 2025: WB बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित, result.wb.gov.in पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध
WBCHSE...
चार घुसपैठियों को वापस भेजा बांग्लादेश : मुख्यमंत्री
गुवाहाटी:चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार कर उन्हें सीमा पार बां...
Previous
Article