रायपुर,छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वाइन फ्लू से पिछले 15 दिनों में छह लोगों की मौत हुई है। इसे देखते हुए पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को वॉयरोलॉजी लैब्स में एन-1 एच- वायरस की जांच के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। माहभर में 60 से ज्यादा मरीज मिले हैं ।
राजधानी में स्वाइन फ्लू का पहला केस जुलाई के पहले सप्ताह में आया था। कांकेर का मरीज निजी अस्पताल में भर्ती था। उसे इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण आते ही तत्काल जांच कराएं। इलाज में देरी जानलेवा हो सकती है। बिलासपुर और राजनांदगांव में जिन मरीजों की मौत हुई है, वे काफी विलंब से अस्पताल पहुंचे थे। सरगुजा में स्वाइन फ्लू का कहर तेज हो गया है। यहां एक बुजुर्ग की मौत एच1 एन1 संक्रमण से हुआ है। स्वाइन फ्लू से सरगुजा संभाग में यह तीसरी मौत बताई जा रही है। इसके पूर्व भी कोरिया और एमसीबी में वायरस से दो लोगों की मौतें हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत 9 अगस्त, 2024 को कोरिया जिले में एक महिला की हुई थी। इसके एक दिन बाद यानी 10 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले में स्वाइन फ्लू से मौत के मामले सामने आए थे। यहां 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह में स्वाइन फ्लू के 29 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 26 केवल बिलासपुर के हैं, जिनमें से 14 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
महामारी नियंत्रक के संचालक डॉ. एस पामभोई ने कहा, सर्दी, खांसी और कफ के साथ तेज बुखार से पीड़ितों का स्वाइन फ्लू टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना काल में बने आइसोलेशन वार्डों को फिर से तैयार किया गया है। स्टोर में पर्याप्त मात्रा में टैमी फ्लू, एन-95 मास्क उपलब्ध हैं।
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से पिछले 15 दिनों में छह लोगों की मौत!
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली : घरेलू सर्राफा बाजार में आज धनतेरस के दिन सोने करीब 500 रुप...
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों पर जताई कड़ी निंदा, कहा "अपने पापों की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान
जम्मू:...
राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में आधी रात हुई तेज बारिश, आज भी 12 जिलों में अलर्ट
भोपाल, 28 दिसम्बर : मध्य प्रदेश में ठंड के मौसम के बीच अचानक बारिश और...
Previous
Article