शिमला:हिमाचल प्रदेश में सितंबर महीने में भी मानसून कहर बरपा रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दिनों से हो रही व्यापक वर्षा का सामान्य जनजीवन पर खासा असर देखा गया है। भूस्खलन से कई सड़कों के अवरुद्ध होने और बिजली ट्रांसफार्मरों के खराब होने से परिवहन व जलापूर्ति प्रभावित हुई है।
मौसम विभाग ने आज बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि वीरवार से भारी बारिश में कमी आने की सम्भावना है। पांच से 10 सितंबर तक प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। सुखद बात यह है कि इस अवधि के दौरान किसी तरह की चेतावनी व अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह तक राज्य में भूस्खलन की वजह से दो नेशनल हाइवे और 116 सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा तीन पुलों को भी नुकसान पहुंचा है। शिमला जिला में 45, मंडी में 30, सिरमौर में 19, कांगड़ा में 10, कुल्लू में आठ और सोलन में चार सड़कें बंद है।
सिरमौर जिला में नेशनल हाइवे-707 हेनधार औऱ किन्नौर जिला में नेशनल हाइवे-पांच निगुलसुरी में बाधित है। लाहौल-स्पीति में चिचोउँग पुल, ऊना जिला में सन्तोषगढ़ सड़क पर रामपुर पुल और कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमण्डल में इंदौरा पुल को बारिश व भूस्खलन से क्षति पहुंची है। राज्य में 228 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। कुल्लू में 93, मंडी में 75, सोलन में 55 और चम्बा जिला में पांच ट्रांसफार्मरों के खराब होने से बिजली गुल है। भारी वर्षा से तीन जिलों में 11 पेयजल स्कीमें भी बंद हैं। शिमला में आठ, बिलासपुर में दो और सिरमौर में एक पेयजल स्कीम प्रभावित है।
कुल्लू के कसौल में सबसे ज्यादा बरसे बादल
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक कुल्लू जिला के कसौल में सर्वाधिक 87 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है। कण्डाघाट में 66, कटुआला में 65, शिमला में 54, बिलासपुर में 50, नैनादेवी में 42 और मेलरान में 40 मिमी वर्षा हुई।
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से दो एनएच सहित 116 सड़कें बंद, तीन पुलों को नुकसान
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
खाद्य तेल आत्मनिर्भर भारत की ओर एक बड़ा कदम
अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ...
विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' हुई टैक्स फ्री, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने सराहा
लखनऊ - विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को सिनेमाघर...
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भाजपा ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई!
नई दिल्ली,सारे देश में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। दुनियाभर मे...
केंद्रीयमंत्री अन्नपूर्णा देवी आज 'बाल विवाह मुक्त भारत' राष्ट्रीय अभियान का करेंगी शुभारंभ
नई दिल्ली, 27 नवंबर :केंद्रीय महिला एवं बाल विकासमंत्री अन्नपूर्णा देव...
Previous
Article