लंदन: ब्रिटेन में लीसेस्टर के पास ब्राउनस्टोन टाउन के फ्रैंकलीन पार्क में भारतवंशी भीम सेन कोहली रविवार को हुए हमले में घायल हो गए। बागवानी से जुड़े 80 वर्षीय कोहली पार्क में अपने पालतू डॉग रॉकी को घुमा रहे थे। हमले में घायल कोहली ने सोमवार को दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने मंगलवार को पांच नाबालिगों को गिरफ्तार किया। इनमें से चार को छोड़ दिया गया। एक आरोपित पुलिस हिरासत में है।
लंदन से छपने वाले अखबार द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार भारतवंशी बुजुर्ग कोहली ने इससे कुछ दिन पहले पार्क में असामाजिक तत्वों के एकत्र होने की पुलिस से शिकायत की थी। इन लोगों ने उन पर थूकने के साथ पत्थर फेंके थे। मूल रूप से भारत में पंजाब के रहने वाले कोहली पर रविवार शाम लगभग 6ः30 बजे हमला करने के बाद रीढ़ की हड्डी में लात मारी गई। स्थानीय पुलिस ने उनकी हत्या के संदेह में 14 साल के एक लड़के और एक लड़की और 12 साल के एक लड़के और दो लड़कियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 14 वर्षीय लड़के को छोड़कर बाकी सभी को बिना कोई कार्रवाई किए जमानत दे दी । वह हिरासत में है।
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, तीन बच्चों के पिता और कुशल माली कोहली ने युवाओं के एक समूह के खिलाफ असामाजिक व्यवहार की शिकायत की थी। कोहली के पड़ोसी 55 वर्षीय ग्राहम हाल्डेन ने कहा कि घटना के बाद बयान लेने में पुलिस को तीन दिन लग गए। कोहली बहुत प्यारे इंसान थे। उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस था। वह मुश्किल से अपनी गर्दन हिला पाते थे। उनके पास तीन भूखंड थे। पूरे साल वह उनमें सब्जियां उगाते थे।
दिवंगत कोहली की बेटी ने कहा कि चोटों की गंभीरता के कारण उन्हें नॉटिंघम के क्वीन्स मेडिकल सेंटर (क्यूएमसी) में ले जाया गया। मगर हम उन्हें बचा नहीं सके। हम यहां 40 वर्ष से रह रहे हैं। कुछ समय से उनके साथ असामाजिक व्यवहार होना शुरू हुआ है। कोहली परिवार के करीबी 55 वर्षीय केरी हाल्डेन ने कहा है कि उन्होंने उन्हें आखिरी बार शनिवार को देखा था। वह अपने कुत्ते रॉकी के साथ सब्जियों की देखभाल कर रहे थे। वह अविश्वसनीय व्यक्ति थे। वह ऐसी सब्जियां उगाते थे जो यहां आसानी से नहीं मिलतीं। वह बहुत प्यारे आदमी थे। अकसर वह अपने पोते-पोतियों के साथ सब्जियों की देखभाल करते दिख जाते थे। उनकी पत्नी निराई-गुड़ाई करती थीं।
तीन दशक से कोहली परिवार के करीब 70 वर्षीय दीप सिंह कालिया ने कहा है कि वह बहुत प्यारे व्यक्ति थे। यह एक भयानक सदमा है। मैं हर दिन उनसे मिलता था। हम दोनों मूल रूप से भारत के पंजाब से थे। वह जंपर्स और कार्डिगन बनाने वाली एक फैक्टरी के भी मालिक थे। कालिया की पत्नी हरजिंदर ने कहा यह बहुत भयानक है। भीम ने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया होगा। वरिष्ठ जांच अधिकारी इंस्पेक्टर एम्मा मैट्स ने एक बयान में कहा है कि कोहली की मौत के आसपास की परिस्थितियां न केवल उनके परिवार और दोस्तों के लिए, बल्कि व्यापक समुदाय के लिए भी बेहद दुखद और परेशान करने वाली हैं।
ब्रिटेन में ब्राउनस्टोन टाउन के पार्क में बुजुर्ग भारतवंशी पर हमला, मौत
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
इजराइल के हमले में दक्षिणी लेबनान के 29 गांव मलबे में तब्दील
बेरूत : आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल के हमले में दक्षिणी ल...
ईरान पर बड़ा साइबर अटैक, परमाणु संयंत्रों और तीनों सरकारी शाखाएं प्रभावित -हमले में विभागों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां चोरी, सभी जरूरी सेवाएं ठप
नई दिल्ली : ईरान और इजराइल के मध्य चल रहे तनाव और जंग के बीच साइबर अटै...
सिएटल में लगेगी वेश्यावृत्ति और नशीली दवाओं पर लगाम
वाशिंगटन:अमेरिका में सिएटल सिटी काउंसिल ने मंगलवार को दो नए विधेयक पार...
मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट क्रिस्टीना जोक्सिमोविच की हत्या, पति ने गला घोंटा, शव के टुकड़े कर मिक्सी में पीसा
बर्न स्विट्जरलैंड:मिस स्विट्जरलैंड की पूर्व फाइनलिस्ट और मॉडल क्रिस्...
Stay Connected
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये में शहर |
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक ...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
Previous
Article