नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड) टीम ने 90 से ज्यादा गाड़ी चोरी कर चुके एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित इश्तियाक उर्फ सूखा के पास से पुलिस ने 1.25 करोड़ रुपये की 6 गाड़ी बरामद की हैं। आरोपित जिस कंपनी की गाड़ी चोरी करता था, उसी कंपनी के टूल्स का इस्तेमाल करके लॉक ब्रेक करता था और डमी चाबी की मदद से गाड़ी चोरी कर फरार हो जाता था। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर उसके गिरोह की जानकारी जुटा रही है।
पश्चिमी जिले के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की वारदातें रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत एएटीएस इंचार्ज मनीष चौधरी की टीम वाहन चोरी के मामले की जांच कर रही थी। पुलिस टीम ने स्मार्ट मॉनिटरिंग टूल्स के जरिए एनपीआर कैमरों की मदद से चोरी की गाड़ियों की लोकेशन ढूंढी। एएसआई दशरथ ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से लोकेशन को पुख्ता कर शालीमार बाग में ट्रैप लगाकर आरोपित को दो किलोमीटर तक पीछाकर पकड़ लिया।
डीसीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर मनीष की टीम ने आरोपित की गाड़ी के सामने गाड़ी लगाकर उसे रोका का प्रयास किया। लेकिन वह कट मार कर भागने में सफल हो गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपित का दो किलोमीटर तक पीछा किया और फिर उसे पकड़ा। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह केवल लग्जरी गाड़ी चोरी करता था। उसने बताया कि वह अपने साथियों से इंटर नेट कॉलिंग के जरिए संपर्क में रहता था। उसके साथी जिस लग्जरी गाड़ी को चोरी करने का आर्डर देते थे वह उस कम्पनी के औजार जुटाता और फिर गाड़ी का ताला तोड़ कर डमी चाबी की मदद से चोरी कर फरार हो जाता था।
90 से ज्यादा वाहन चोरी कर चुके शातिर आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपहर एक बजे तक 44.08 प्रतिशत मतदान दर्ज
जम्मू : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में दोपह...
प्रधानमंत्री मोदी आज उप्र में प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेंगे
नई दिल्ली, 13 दिसंबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के प...
सेंट्रल रेलवे ने गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों को अस्थायी रूप से गोंडा और आजमगढ़ तक बढ़ाया
मुंबई, 28 जून
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका में अरेस्ट, मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रत्यर्पण याचिका
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका की कैलिफोर्निया पुलिस ने अपनी ह...
Previous
Article