नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। इस तेजी के कारण 24 कैरेट सोना आज एक बार फिर 75 हजार के स्तर को पार कर गया है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 75,270 रुपये से लेकर 75,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 69,010 रुपये से लेकर 68,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में आज तेजी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 92,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 75,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 69,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 75,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 68,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 75,170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 68,910 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 75,120 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 68,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 75,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 68,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 75,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 69,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 75,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 68,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 75,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 69,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 75,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 68,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
तीन दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में भी तेजी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव: मुख्यमंत्री
रांची : इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री...
विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' हुई टैक्स फ्री, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने सराहा
लखनऊ - विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को सिनेमाघर...
Previous
Article