वाराणसी : काशी में इस बार 15 नवंबर को देव दीपावली मनेगी। देव दीपावली पर्व पर काशी के घाट दीपों की रोशनी से नहाये दिखाई देते हैं। दीपों की माला पहने हुए गंगा के अर्धचन्द्राकार घाटों की छटा अलौकिक और अद्भुत दिखाई देती है। लोकल से ग्लोबल होती हुई देव दीपावली को देखने के लिए देशी और विदेशी मेहमान भी काशी आते हैं। इस बार प्रदेश की योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य व भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों और कुंडों को रोशन करेगी। इसमें लाखों दीप गाय के गोबर से बने होंगे। सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए इसे पहले ही प्रांतीय मेला घोषित कर चुकी है। देव दीपावली पर दिव्य लेज़र शो और ग्रीन आतिशबाजी का भी आयोजन होगा। गाय के गोबर से बने होंगे लगभग तीन लाख दीप काशी के 84 से अधिक गंगा घाटों, कुंडों और तालाबों पर इस साल योगी सरकार की तरफ से और जन सहभागिता के जरिये 12 लाख से अधिक दीप टीम-टिमाते हुए दिखेंगे। पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि 12 लाख दियों में ढाई से तीन लाख दिये गाय के गोबर से बने होंगे। गंगा पार रेत पर भी दीपक जलते हुए दिखेंगे। इससे घाट के पूर्वी क्षेत्र गंगा की रेत का इलाका भी पूरी तरह रोशनी से जगमग होगा। इसके अलावा घाटों की साफ़-सफाई होगी और गंगा किनारे सदियों से खड़े ऐतिहासिक घाटों को फसाड लाइट और इलेक्ट्रिक लाइट से रोशन किया जाएगा। ग्रीन आतिशबाजी का भी दिखेगा नजारा डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन ने बताया कि लेज़र शो के माध्यम से घाट पर गंगा अवतरण व शिव महिमा की कहानी दिखाई जाएगी। गंगा पार रेत पर प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी का भी शो किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देगा। देव दीपावली पर काशी की इस अनोखी छटा को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बजड़ा, बोट व क्रूज़ आदि सभी फुल हो जाते हैं।
योगी सरकार देव दीपावली पर 12 लाख दीप से रोशन करेगी काशी के घाट
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
आरजी कर मामला : संजय को फांसी की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई
कोलकाता, 24 जनवरी : कलकत्ता हाईकोर्ट में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला...
कैट और एमरा ने मिलकर अमेजॉन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ सीसीआई की रिपोर्ट पर जारी किया श्वेत पत्र
कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्...
दिव्यांग लोगों के लिए सिनेमा देखना होगा सुलभ, ई-सिनेप्रमाण मॉड्यूल किया शुरू
नई दिल्ली:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सिन...
अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर में भाजपा की तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली :भारतीय जनता पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक ...
Previous
Article