मीरजापुर : मीरजापुर जिले में गुरुवार देररात जीटी रोड पर कटका गांव के पास ट्रक की टक्कर से 10 लोगों की मौत हो गई। इस ट्रक ने समीपवर्ती भदोही जिले से बनारस जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में 13 लोग सवार थे। हादसे में ट्रैक्टर सवार 10 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। मीरजापुर के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने हादसे की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे मिर्जा मुराद कंछवा बॉर्डर पर सड़क हादसे की सूचना मिली। भदोही जिले से बनारस जा रहे 13 लोगों को लेकर आ रहे ट्रैक्टर को पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, बचाव कार्य शुरू किया गया। 13 में से 10 लोगों की मौत हो गई। अन्य तीन घायलों को इलाज के लिए बीएचयू भेजा गया है। यह सभी 13 लोग भदोही जिले में मजदूरी करते थे। प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रैक्टर कुछ ऊपर उछल कर सड़क के बगल नाले में चला गया । फिर ट्रक उसके ऊपर से होते हुए नाले में फंस गया। नाले में पानी भरा था। कुछ की जोरदार टक्कर तो कुछ की नाले में दबने से मौत हो गई।
इनकी जान गईः भानु प्रताप (26), अनिल कुमार (35), सूरज (24), विकास (24), नानक (18), नितिन (22), मुन्ना (25), टेर्रू (25), सनोहर (24), प्रेम शंकर (40)। गंभीर रूप से घायलों में जमुनी(26), आकाश (18) और जय (40) हैं।
उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार 10 लोगों की मौत
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव से बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने सचिवालय से रात भर की निगरानी
कोलकाता : चक्रवाती तूफान दाना के लैंडफाल के बाद पश्चिम बंगाल और ओडिश...
अमित शाह आज झारखंड के दौरे पर, सिद्धो-कान्ह की जन्मस्थली जाएंगे, दो जगह परिवर्तन सभा
नई दिल्ली :केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज झारखंड के दौरे ...
रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर हुई गोलीबारी के दो आरोपित गिरफ्तार
रायपुर : राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार की दोपहर एक आदतन...
नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
इटावा:समाजवादी पार्टी सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्...
Previous
Article