भोपाल, 28 दिसम्बर : मध्य प्रदेश में ठंड के मौसम के बीच अचानक बारिश और ओले ने मौसम का मिजाज बदल दिया। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में जमकर बादल बरसे, जिससे ठिठुरने और बढ़ गई। देर रात तक कई जगहों पर पानी गिरा जिसका सिलसिला सुबह तक जारी रहा। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में देर रात को गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। शुक्रवार को रतलाम, मंदसौर, बैतूल, आलीराजपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। आज शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। वहीं, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवा नमी लेकर आ रही है। जिसकी वजह से प्रदेश में ओले और बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले 24 घंटे भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 1 जनवरी से तेज सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा समेत 12 जिलों में आज ओले-बारिश की संभावना है। जबकि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 25 जिलों में हल्की बारिश, बादल छाए रहेंगे।
बता दें कि पिछले एक सप्ताह से ठंड का असर कम हुआ है और दिन-रात के तामान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुरुवार-शुक्रवार की रात की बात करें तो पारा 11 डिग्री से ज्यादा ही रहा। मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, कल्याणपुर, पचमढ़ी, मलाजखंड, उमरिया, रीवा, खंडवा और खरगोन में तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, भोपाल में 16.4 डिग्री, इंदौर में 17.5 डिग्री, ग्वालियर में 13.1 डिग्री, उज्जैन में 18.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में आधी रात हुई तेज बारिश, आज भी 12 जिलों में अलर्ट
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
आईआरसीटीसी ने बंद किए 2.5 करोड़ से अधिक यूज़र आईडी, रेलवे टिकट बुकिंग में धांधली पर लगाम
नई दिल्ली, 26 जुलाई
शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण मामले की सुनवाई आज, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध निर्म...
हरिदेवपुर हॉस्टल में पांच छात्रों से यौन उत्पीड़न, तीन गिरफ्तार
कोलकाता:हरिदेवपुर के एक हॉस्टल में नाबालिग छात्रों से यौन उत्पीड़न का ...
Previous
Article