नई दिल्ली, 28 दिसंबर : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज पूर्वाह्न 11ः45 बजे निगम बोध घाट पर राजकीय और पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले दिवंगत नेता सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 9ः30 बजे तक कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पारिवारिक रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रात को बयान जारी कर कहा कि सरकार डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी और इस संबंध में उनके परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सूचित कर दिया गया है। कांग्रेस ने मांग की थी कि डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाए, जहां बाद में उनका स्मारक भी बनाया जा सके। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निगम बोध घाट को अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित किया है और स्मारक के लिए जल्द ही जमीन आवंटित करने का आश्वासन दिया है।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पहले पूरी की जाएंगी। ट्रस्ट गठन के बाद स्मारक के लिए स्थान का आवंटन किया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात रात 9ः51 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली में निधन हो गया था। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री सिंह का पार्थिव शरीर आवास 3, मोतीलाल नेहरू रोड से आज सुबह कांग्रेस (एआईसीसी) मुख्यालय लाया जाएगा। डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा सुबह 9ः30 बजे एआईसीसी मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए शुरू होगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन की जानकारी दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे कुछ सड़कों से बचें और भीड़-भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
एडवाइजरी के अनुसार, आज डॉ. मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार के मौके पर कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति, वीआईपी, वीवीआईपी और आम लोग निगम बोध घाट जाएंगे। इस दौरान राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु जैसे स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। रिंग रोड, निषाद राज मार्ग, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक यातायात पर प्रतिबंध और डायवर्जन लग सकता है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह इन सड़कों और जुलूस के रास्ते से बचें। इसके अलावा, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, लाल किला, चांदनी चौक और तीस हजारी कोर्ट जाने वाले यात्रियों को समय पर निकलने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक की भीड़ को कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की भी सिफारिश की गई है। वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने के लिए कहा गया है।
सरकार ने देश में पहली जनवरी तक सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान, देश में और सभी भारतीय दूतावासों व उच्चायोगों में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आधा झुका रहेगा। केंद्र के सभी कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में आज आधे दिन अवकाश रहेगा।
(संशोधित) पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर आज पूर्वाह्न 11ः45 बजे, स्मारक के लिए जल्द जमीन आवंटित करेगी सरकार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड पर जाम की स्थिति: फ्लाईओवर बंद होने से यातायात में भारी रुकावट, पुलिस ने दी चेतावनी
बेंगलुरु
झारखंड: चुनावी जीत के बाद हेमंत सोरेन 28 नवंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत दर्ज करने के बाद, हेमंत ...
Previous
Article