कोलकाता, 24 जनवरी : कलकत्ता हाईकोर्ट में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के रेप और हत्या मामले में दोषी संजय राय को फांसी देने की मांग को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई तथा राज्य सरकार की ओर से दायर याचिकाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट में आगामी सोमवार को सुनवाई होगी। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख मुकर्रर कर दी है जिसके मुताबिक जस्टिस देवांशु बसाक और जस्टिस मोहम्मद शब्बीर रशीदी की खंडपीठ आगामी सोमवार को इस मामले की सुनवाई करेगी।
सियालदह अदालत में इस केस की सुनवाई दो महीने से अधिक समय तक चली। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में संजय को एकमात्र आरोपित के रूप में नामजद किया था। अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि, राज्य सरकार ने इस सजा को अपर्याप्त मानते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर संजय को फांसी देने की मांग की। उधर सीबीआई ने भी इसी मांग के साथ हाईकोर्ट का रुख किया था। इसके साथ ही, सीबीआई ने राज्य सरकार की याचिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में राज्य सरकार को याचिका दाखिल करने का अधिकार नहीं है।
सीबीआई ने बुधवार को भी इस मामले में अपनी मांग अदालत के सामने रखी थी। शुक्रवार को उसने दोबारा अपनी याचिका को लेकर अदालत का ध्यान खींचा। हाईकोर्ट ने फैसला लिया कि सोमवार को राज्य सरकार और सीबीआई दोनों की याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की जाएगी।
सियालदह अदालत ने संजय को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए कहा था कि यह मामला 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' की श्रेणी में नहीं आता। न्यायाधीश अनिर्बाण दास ने भारतीय दंड संहिता की धारा 64, 66 और 103(1) के तहत संजय को दोषी ठहराया था।
इस मामले में सीबीआई ने अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाने के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि, समय पर चार्जशीट दायर न कर पाने के कारण दोनों को जमानत मिल गई।
आरजी कर मामला : संजय को फांसी की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भाजपा ने देशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई!
नई दिल्ली,सारे देश में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। दुनियाभर मे...
हरियाणा में आज शुरू होगी नई सरकार के गठन की प्रक्रिया, भाजपा चुनेगी विधायक दल का नेता, शपथ ग्रहण समारोह कल
चंडीगढ़ : हरियाणा में आज से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। रा...
चीन से टूटा भरोसा, सीमा पर मौजूदा हालात असामान्य: सेना प्रमुख
नई दिल्ली : भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने चीन के साथ भरो...
तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत, 50 घायल -वैकुण्ठ द्वार दर्शन के टोकन के लिए उमड़ी थी श्रद्धालुओं की भीड़
तिरुपति, 08 जनवरी: तिरुपति मंदिर के विष्णु निवास के पास भगदड़ में छह ल...
Previous
Article