बेरूत: इजराइल ने लेबनान में ईरान समर्थित दुर्दांत आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह पर 2006 के बाद का अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इजराइल के लड़ाकू विमान अब भी दक्षिणी लेबनान में बम गिरा रहे हैं। इजराइल की एयर स्ट्राइक में कम से कम 500 लोग मारे गए और 1600 से अधिक जख्मी हुए। सनद रहे कि गाजा के युद्ध में हिजबुल्लाह के आतंकवादी हमास का साथ दे रहे हैं।
द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा गया कि लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइली हवाई हमलों में दर्जनों महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 500 लोग मारे गए और 1,600 से अधिक नागिरक घायल हो गए। समूचा लेबनान हमलों से दहल गया। इससे पहले इजराइल हिजबुल्लाह के संचार नेटवर्क (पेजर और वॉकी-टॉकी) को ध्वस्त कर चुका है। लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोट में 37 लोगों की जान जा चुकी है।
हिजबुल्लाह के आतंकी सीमा परः खबर के अनुसार, अब तक इजराइल हिजबुल्लाह को लेबनान-इजराइल सीमा से पीछे हटने के लिए मजबूर करने में विफल रहा है। हिजबुल्लाह ने कहा है कि इजराइल पर तब तक हमला जारी रखेगा जब तक गाजा में इजराइल और हिजबुल्लाह के सहयोगी हमास के बीच संघर्ष विराम पर सहमति नहीं बन जाती।
हजारों परिवार विस्थापितः लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, ताजा हमलों में हजारों परिवार विस्थापित हो गए। इजराइल ने एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियों को भी निशाना बनाया। उधर, इजराइली बलों ने कल मध्य गाजा में एक स्कूल की इमारत पर हमला किया। इस स्कूल में विस्थापित फिलिस्तीनी रह रहे हैं।
लेबनान में 1600 स्थानों पर बमबामीः इजराइल सुरक्षा बल ने मंगलवार सुबह बयान में कहा कि वायुसेना ने सोमवार को लेबनान में हिजबुल्लाह के लगभग 1,600 ठिकानों पर हमला किया। हमला अभी जारी है। इजराइल ने लेबनान के लगभग 165 रॉकेट को एंटीमिसाइल रक्षा प्रणाली से रोक दिया है।
अमेरिका की प्रतिक्रिया: पेंटागन ने घोषणा की कि वह लेबनान में रह रहे हजारों अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों को भेजेगा।
फ्रांस की प्रतिक्रियाः फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने मांग की है कि लेबनान की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाई जाए। दोनों ओर से हमले तुरंत बंद होने चाहिए।
इजराइल की लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ एयर स्ट्राइक, 500 लोगों की मौत, अभी भी बरस रहे हैं बम
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की लाओस में चार्ल्स मिशेल, मार्कोस और क्लाउस से मुलाकात
विएंतियान लाओस: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाओस की राजधानी...
चीन ने लेबनान का समर्थन किया, कहा-वह हर परिस्थिति में अरब भाइयों के साथ
न्यूयॉर्क : लेबनान में ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ ...
नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 48 से ज्यादा लोगों की मौत
नाइजर:नाइजीरिया में कल दोपहर एक पेट्रोल टैंकर में हुए विस्फोट में 48 स...
सीरियाई सरकार के हाथ से गया अलेप्पो, शहर का बड़ा हिस्सा हयात तहरीर अल-शाम के नियंत्रण में
दमिश्क : लंबे समय से गृह युद्ध से जूझ रहे सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-...
Stay Connected
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शेट्टी का पलड़ा भारी हर समय काम के लिए तत्पर ‘शिवाभाई’ स्थानीय मतदाताओं में लोकप्रिय
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दिन, हैदर अली शेख का ज़ोरदार जनसंपर्क
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्...
Previous
Article