बेरूत (लेबनान): लेबनान पेजर विस्फोट दहल गया है। मंगलवार को हुए इन धमाकों में अब तक 11 लोगों की जान चली गई। आतंकी समूह हिजबुल्लाह के गुर्गों के हजारों पेजर एक साथ फट गए। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य मीडिया को बताया कि इन धमाकों में कम से कम 11 लोग मारे गए और 2,700 से अधिक घायल हुए।
हिजबुल्लाह ने इजराइल को दोषी ठहराया
लेबनान के समाचार पत्र एल'ओरिएंट टुडे के अनुसार, अधिकतर पेजर विस्फोट बेरूत के दहिह, दक्षिणी लेबनान के टायर, नबातिह और मरजायून और बेका में हुए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, 2,750 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें 200 की हालत गंभीर है। घायलों में हिजबुल्लाह के लड़ाके और चिकित्सक शामिल हैं। बताया गया है कि यह धमाके दोपहर 3:45 बजे के बाद से एक घंटे तक लगातार होते रहे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, कुछ विस्फोट सुपर मार्केट जैसे अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी हुए।
ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी भी घायल
ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस घटना में लेबनान में ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी भी घायल हुए हैं। आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह ने पेजर विस्फोट के लिए इजराइल को दोषी ठहराया है। उल्लेखनीय है कुछ महीने पहले ही हिजबुल्लाह नेता हसन नसरुल्ला ने अपने लड़ाकों से स्मार्टफोन का इस्तेमाल न करने की अपील की थी। नसरुल्ला का कहना था कि इजराइल के पास स्मार्टफोन को हैक करने या उसमें से जानकारी निकालने की तकनीक है। समझा जा रहा है कि इस वजह से ही हिजबुल्लाह ने संचार माध्यम को बेहतर बनाने के लिए स्मार्टफोन की जगह पेजर का सहारा लिया। ...और यही पेजर अनेक निर्दोषों की जान के दुश्मन बन गए।
ताइवान के हैं पेजर
द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, अमेरिकी और अन्य अधिकारियों के अनुसार, हिजबुल्लाह ने ताइवान की एक कंपनी से पेजर और बीपर्स मंगवाए थे। उनमें बहुत कम मात्रा में विस्फोटक लगाया गया। इन अधिकारियों के अनुसार, इजराइल ने मंगलवार को लेबनान में आयात किए गए ताइवान निर्मित पेजर के एक नए बैच के भीतर विस्फोटक सामग्री छुपाकर हिजबुल्लाह के खिलाफ अपना अभियान चलाया।
लेबनान पहुंचने से पहले इनमें की गई छेड़छाड़
कुछ अधिकारियों के अनुसार, हिजबुल्लाह ने ताइवान में गोल्ड अपोलो से जो पेजर मंगवाए, उनके लेबनान पहुंचने से पहले ही उनमें छेड़छाड़ की गई। अधिकांश पेजर कंपनी के एपी924 मॉडल के थे। इस शिपमेंट में तीन अन्य गोल्ड अपोलो मॉडल भी शामिल थे। दो अधिकारियों का दावा है कि प्रत्येक पेजर में बैटरी के बगल में एक से दो औंस जितना विस्फोटक पदार्थ लगाया गया। एक स्विच भी लगाया गया, जिसे विस्फोट करने के लिए दूर से चालू किया जा सकता था।
ऐसे अभियानों के विशेषज्ञ दो अधिकारियों ने कहा कि लेबनान में दोपहर 3:30 बजे पेजर में एक संदेश आया। समझा गया कि यह संदेश हिजबुल्लाह नेतृत्व का है। मगर इस संदेश ने विस्फोटकों को सक्रिय कर दिया और इसके बाद हुए धमाकों से दुनिया दहल गई।
हमास का साथ दे रहा है हिजबुल्लाह
फिलहाल इस घटनाक्रम पर इजराइली सेना ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया है। उल्लेखनीय है कि हमास ने पिछले साल अक्टूबर में इजराइल पर हमला किया था। इसके बाद गाजा में युद्ध शुरू हो गया। इस युद्ध में हिजबुल्लाह ने अपने सहयोगी हमास के समर्थन में इजराइल के खिलाफ हमले किए।
लेबनान में पेजर धमाकों में 11 की जान गई, 2700 से अधिक लोग घायल, इनमें 200 की हालत नाजुक
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
रावलपिंडी में आज टकराव की आशंका, पीटीआई की रैली से पहले धारा 144 लागू
रावलपिंडी : पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में आज अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरा...
अमेरिका में आने लगे रुझान, फिलहाल हैरिस से ट्रंप आगे
वाशिंगटन : संयुक्त राज्य अमेरिका का आगामी चार साल तक कौन नेतृत्व करेगा...
श्रीलंका के लोग आज चुनेंगे अपना राष्ट्रपति, हो रही है वोटिंग, कल आएगा जनादेश
कोलंबो: श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे वोटिंग शु...
बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर की हॉलीवुड में एंट्री
मिशन इम्पॉसिबल 8 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। इस ट्रेलर में टॉम क्रूज एक बार फिर जबर...
Stay Connected
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये में शहर |
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक ...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहशत, पूर्ण पुलिस स्टेशन की मांग फिर तेज
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
Previous
Article