कानपुर : भारत के खिलाफ यहां ग्रीन पार्क में खेले जा दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी केवल 146 रनों पर सिमट गई और भारत को यह मैच जीतने के लिए अब केवल 95 रनों की दरकार है।
टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर समेट दी और उसके बाद तेजी से खेलते हुए अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 285 रन बनाकर घोषित की और पहली पारी के आधार पर 52 रनों की बढ़त हासिल की।
दूसरी पारी में बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने टेके घुटने
बांग्लादेश की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जाकिर हसन को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। जाकिर ने 10 रन बनाए। अश्विन ने बांग्लादेश का दूसरा विकेट भी झटका। उन्होंने हसन महमूद बोल्ड कर पवेलियन भेजा। हसन ने चार रन बनाए।
बांग्लादेश का तीसरा विकेट पहली पारी के शतकवीर मोमिनुल हक के रूप में गिरा। हक को अश्विन ने 36 रनों के कुल योग पर पवेलियन भेजा। हक ने 2 रन बनाए। इसके बाद बांग्लादेश के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 146 रनों पर सिमट गई।
दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए केवल शादमान इस्लाम और मुश्फिकुर रहीम ही कुछ टिक कर खेल सके। शादमान ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 50 रन बनाए, जबकि मुश्फिकुर ने 37 रन बनाए।
भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 व आकाशदीप ने 1 विकेट लिया।
भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 285 रन बनाकर की घोषित
इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में ताबड़तोड़ शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर शुरुआती तीन ओवर में ही 50 रन का आकड़ा पार कर लिया।
चौथे ओवर में 55 के स्कोर पर भारतीय टीम का पहला विकेट गिरा। कप्तान रोहित 11 गेंद में एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। यशस्वी 51 गेंदों पर ताबड़तोड़ 72 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। भारतीय टीम को 141 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शुभमन 36 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 159 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरा। ऋषभ कोई कमाल नहीं कर सके और नौ रन बना कर आउट हुए।
यहां से विराट कोहली और केएल राहुल ने अर्धशतकीय साझेदारी कर पारी को तेजी से आगे बढ़ाया। भारत का 246 के स्कोर पर पांचवां विकेट विराट कोहली के रूप में गिरा। कोहली 35 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए।
कोहली के बाद भारतीय टीम ने कुछ और ओवर बल्लेबाजी की और 9 विकेट पर 285 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। केएल राहुल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन और आकाश दीप ने 5 गेंदों पर 12 रन बनाए।
बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज और शाकिब अल हसन ने चार-चार विकेट लिये, जबकि हसन महमूद को एक विकेट मिला।
बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर सिमटी
इससे पहले बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर सिमट गई थी। मोमिनुल हक ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए 107 रन बनाए। मोमिनुल के अलावा शादमान इस्लाम ने 24, कप्तान नजमुल हसन शांतों ने 31 और मेहदी हसन मिराज ने 20 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने 2-2 व रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया।
कानपुर टेस्ट: बांग्लादेश की दूसरी पारी 146 रन पर सिमटी, भारत को 95 रन का लक्ष्य
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सेमीफाइनल को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं: प्रिंस यादव
नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली 6 की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गेंदबाज प...
सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल: सिंधु और लक्ष्य सेन की शानदार जीत, भारत ने तीन खिताब पर किया कब्जा
लखनऊ - भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंड...
खो खो विश्व कप 2025 के लिए दिल्ली पहुंची श्रीलंका और पेरू की टीमें, आज 14 टीमों का होगा आगमन
नई दिल्ली, 11 जनवरी : उद्घाटन खो खो विश्व कप 2025 के लिए दुनिया भर से ...
पीकेएल-11: पुणेरी पलटन ने पटना पायरेट्स को 40-25 से हराया
हैदराबाद : कप्तान असलम इनामदार की अगुवाई में डिफेंडिंग चैंपियन पुणेरी ...
Previous
Article