चंडीगढ़ जींद जिले के उचाना विधानसभा हलके में बीती रात चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर रावण की गाड़ी पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। युवकों ने हंगामा करते हुए गाड़ी पर पत्थर फेंका और धूल-मिट्टी उड़ाई गई। घटना की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दुष्यंत चौटाला और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई। कई घंटे तक यहां हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
उचाना में जेजेपी के दुष्यंत चौटाला प्रत्याशी हैं और चंद्रशेखर उनके समर्थन में रोड शो करने आए थे। देर शाम को इनका काफिला उचाना कलां गांव में पहुंचा। दुष्यंत व चंद्रशेखर रथ पर आगे चल रहे थे। इनकी कारें पीछे काफिले में थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने हूटिंग करते हुए गाड़ी पर पत्थर मार दिया। जिससे चंद्रशेखर की गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया।
सूचना मिलने पर उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे। उनकी दुष्यंत के साथ बहस भी हुई। विवाद बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके बुलाया गया। रोड शो को मौके पर रोक दिया गया और दुष्यंत व चंद्रशेखर भी रथ से उतर कर कार्यकर्ताओं के बीच आ गए। कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में सूचना फैल गई कि दुष्यंत के काफिले पर हमला हो गया। कार्यकर्ता भी जुटने लगे। दुष्यंत चौटाला ने हमलावरों को गिरफ्तार करने को कहा। एसएचओ ने कहा कि पर्चा दर्ज कर लेते हैं। इस पर दुष्यंत ने चेतावनी दी कि आपके पास कार्रवाई के लिए एक घंटे का समय है। इस दौरान यहां खूब भीड़ जुटी रही। बाद में चंद्रशेखर दूसरी कार से यहां से रवाना हुए। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुासार एक व्यक्ति शराब पीकर गली में खड़ा था। जब दुष्यंत चौटाला व चंद्रशेखर का काफिला उचाना कलां में दुद्धाधारी मंदिर के पास पहुंचा तो व्यक्ति ने अचानक से पत्थर उठा कर कार पर फेंक दिया। इसके बाद यहां हंगामा हो गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर दुष्यंत चौटाला व चंद्रशेखर रावण के काफिले को कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला। जननायक जनता पार्टी की तरफ से दो दिन पहले ही हरियाणा के मुख्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर उचाना में अर्धसैनिक बल तैनात करने की मांग की गई थी। जेजेपी ने आशंका जताई थी कि यहां एक विपक्षी दल के प्रत्याशी हंगामा करवा सकते हैं।
हरियाणाः उचाना में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व सांसद चंद्रशेखर की गाड़ी पर पथराव,देर रात तक पुलिस व जेजेपी कार्यकर्ताओं में हंगामा
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
प. बंगाल : 43 दिनों की हड़ताल के बाद काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर
कोलकाता:43 दिनों की हड़ताल के बाद जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए हैं। ...
बुलेट ट्रेन निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा, आनंद में कंक्रीट ब्लॉक्स गिरने से तीन श्रमिकों की मौत
वडोदरा : गुजरात के आनंद जिले में बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल ...
भारत ने विरोध स्वरूप कनाडा से अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाया
नई दिल्ली : भारत ने कनाडा में उच्च राजनयिकों के खिलाफ अपनाए गए रवैये क...
केदारनाथ में खिला कमल, आशा नौटियाल 5,622 वोटों से जीतीं - भाजपा उम्मीदवार को 23814 और कांग्रेस उम्मीदवार को 18192 वोट मिले
देहरादून, 23 नवंबर :भारतीय जनता पार्टी भाजपा की उम्मीदवार आशा नौटिया...
Previous
Article