जम्मू : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया है और मंगलवार को अंतिम चरण में 65.58 प्रतिशत मतदान हुआ है। भारत के चुनाव आयोग ने कहा कि मंगलवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। शाम 7 बजे जारी आंकडाें के अनुसार तीसरे चरण में 65.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जिसमें बांदीपोरा जिले में 64.85 प्रतिशत, बारामूला में 55.73 प्रतिशत, जम्मू में 66.79 प्रतिशत, कठुआ में 70.53 प्रतिशत, कुपवाड़ा में 62.76 प्रतिशत, साम्बा में 72.41 प्रतिशत और उधमपुर जिले में 72.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण में 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतों की गिनती 8 अक्टूबर, 2024 को होगी। चुनाव आयोग ने कहा कि जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण और उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर कतारों में धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे मतदाताओं के दृश्यों ने लोकतंत्र में लोगों की दृढ़ आस्था को उजागर किया है। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों ने लोकतंत्र की महत्वपूर्ण मजबूती को चिह्नित किया है जो इतिहास के पन्नों में गूंजेगा और आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र की लोकतांत्रिक भावना को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने इन चुनावों को जम्मू-कश्मीर के लोगो में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनके दृढ़ संकल्प और विश्वास को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि आज सुबह 7 बजे शुरू हुए तीसरे और अंतिम चरण में 40 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान बिना किसी हिंसा की घटना के शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़ी कोई बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना सामने नहीं आई, जो 2014 की तुलना में एक महत्वपूर्ण सुधार है।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न, अंतिम चरण में 65.58 प्रतिशत मतदान हुआ
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
धनतेरस के दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली : घरेलू सर्राफा बाजार में आज धनतेरस के दिन सोने करीब 500 रुप...
महाकुंभ: काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़,गंगा आरती आम लोगों के लिए 05 फरवरी तक बंद —गलियां भी भीड़ से ठसाठस,शहर की सीमा से पैदल ही आ रहे श्रद्धालु
वाराणसी,31 जनवरी : प्रयागराज महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद क...
सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा ’महाकुम्भ स्टैम्पीड’, पुलिस-प्रशासन पर फूटा का यूजर्स गुस्सा
महाकुम्भ नगर, 29 जनवरी : प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में दूसरे अमृत ...
झारखंड: चुनावी जीत के बाद हेमंत सोरेन 28 नवंबर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत दर्ज करने के बाद, हेमंत ...
Previous
Article