कोलकाता:43 दिनों की हड़ताल के बाद जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए हैं। शनिवार सुबह से ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों के आपातकालीन सेवाओं में जूनियर डॉक्टर फिर से काम पर लौट आए। आरजी कर अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में वे अपनी ड्यूटी निभाने लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों की वापसी से इलाज करवाने आए मरीजों ने भी राहत की सांस ली है।आरजी कर और अन्य अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। शनिवार सुबह जिन जूनियर डॉक्टरों की ड्यूटी थी, उन्होंने आरजी कर अस्पताल के ट्रॉमा केयर भवन में पहुंचकर काम संभाला। राज्य के अन्य 25 मेडिकल कॉलेजों में भी जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी में चिकित्सा सेवा में लौट आए हैं। हालांकि फिलहाल ओपीडी में जूनियर डॉक्टरों की उपस्थिति नहीं दिखी है।उल्लेखनीय है कि नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल की एक युवा महिला चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या हुई थी। इस घटना के बाद से जूनियर डॉक्टर न्याय की मांग और कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलनरत थे।हालांकि, शनिवार से उन्होंने काम पर वापसी कर ली है लेकिन पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर उनका सांकेतिक आंदोलन जारी रहेगा।
प. बंगाल : 43 दिनों की हड़ताल के बाद काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
लोकमंथन जैसे कार्यक्रमों से देश की संस्कृति व परंपराएं होंगी सुदृढ़ः राष्ट्रपति
हैदराबाद, 22 नवंबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि ल...
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, राजघाट भी पहुंचे
नई दिल्ली:मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आज सुबह महात्मा गांध...
केंद्रीयमंत्री अन्नपूर्णा देवी आज 'बाल विवाह मुक्त भारत' राष्ट्रीय अभियान का करेंगी शुभारंभ
नई दिल्ली, 27 नवंबर :केंद्रीय महिला एवं बाल विकासमंत्री अन्नपूर्णा देव...
हिमाचल प्रदेश में माइनस 10 डिग्री पहुंचा पारा, जम गईं झीलें व झरने
शिमला, 26 नवंबर : हिमाचल प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं...
Previous
Article