यमुनानगर : जिला यमुनानगर में 48 घंटे में बच्ची (6) के साथ दुष्कर्म और हत्या का दूसरा मामला सामने आने से आमजन में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। घटना थाना छछरौली क्षेत्र की है जहां पहले आरोपित ने बच्ची का अपहरण किया और फिर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपित बच्ची के शव को गन्ने के खेत में फेंककर मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम ने शव को बरामद किया। पुलिस ने ग्रामीणों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गांव का ही राजेश नाम का युवक बच्ची को गोद में उठाकर अपने साथ ले गया। वारदात के बाद गांव के लोगों ने उसे श्मशान की तरफ जाते हुए भी देखा था। लेकिन रात करीब 8 बजे बच्ची के लापता होने की बात से गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी के घर ग्रामीण पहुंचे तो जहां पता चला कि वह रात को कपड़े बदलकर घर से निकल गया है। पता चला कि जब वो घर आया था, तो उसके कपड़े गीले थे। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई। देररात गन्ने के खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ। शनिवार को छछरौली थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि सूचना मिलने पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर राजेश नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यमुनानगर: अपहरण व दुष्कर्म के बाद बच्ची का शव खेतों में फेंका, आरोपी फरार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
आरजी कर मेडिकल कॉलेज हत्याकांड: विशेष अदालत में आज से ट्रायल की शुरुआत
कोलकाता : आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अगस्त में हुई महिला जू...
राष्ट्रपति मुर्मु आज गोवा में आईएनएस विक्रांत पर सवार होकर देखेंगी समुद्री अभियान
नई दिल्ली : भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी ...
पटना में नड्डा आज करेंगे भाजपा के विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत
पटना:भारतीय जनता पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास...
Previous
Article