मुंबई:मुंबई के बहुचर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस केस में 14 आरोपित दबोचे जा चुके हैं। तीन आरोपित फरार हैं। तीनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।
मुंबई पुलिस ने बुधवार देरशाम पुणे में दबिश देकर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में वांछित रूपेश राजेंद्र मोहोल (22), करण राहुल साल्वे (19) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20) को गिरफ्तार किया। तीनों पुणे के रहने वाले हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने 29 वर्षीय अमित कुमार को हरियाणा से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, कुमार हिरासत में लिए गए शूटरों में से एक गुरमेल सिंह और हत्याकांड के कथित मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। अख्तर इस समय फरार है।क्राइम ब्रांच ने अमित कुमार को मंगलवार शाम हरियाणा से पकड़ा और उसे बुधवार को मुंबई लेकर पहुंची । उसे अदालत ने 4 नवंबर तक की पुलिस हिरासत में भेजा है। उल्लेखनीय है कि 66 वर्षीय बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारी गई थी।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में चार और आरोपित गिरफ्तार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
GST घटा, कारें सस्ती हुईं – मारुति और हुंडई को बिक...
नई दिल्ली, 12 सितंबर 2025: भारत की दो प्रमुख कार निर्माता कंपनियाँ—मारुति सुजुकी इंडिया और हुंडई मोटर इंडिया—ने उम्मीद जताई है कि जीएसटी स...
फरहान अख्तर के ड्राइवर ने किया ₹12 लाख का फर्जीवाड...
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने फरहान के नाम पर जा...
मुंबई: एसआरए ने कार्पस फंड में भारी बढ़ोतरी का प्र...
मुंबई में झुग्गी पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत बनाए जा रहे रिहैबिलिटेशन टॉवर्स के लिए अब डेवलपर्स को ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। स्लम पुनर्विकास प्राधिक...
डोंबिवली में दुखद हादसा: नवरात्रि भोज के बाद खुले ...
डोंबिवली ठाणे, 30 सितंबर: ठाणे जिले के डोंबिवली में नवरात्रि के मौके पर हुए एक भंडारे के दौरान दर्दनाक हाद...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
मुंबई के JJ फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण में गड़बड़ियों का आरोप, एक्टिविस्टों ने ₹32 करोड़ की परियोजना को बताया असफल
मुंबई: मुंबई के दक्षिणी क्षेत्र में स्...
राहुल गांधी के बयान के खिलाफ शिवसेना शिंदे गुट का विरोध प्रदर्शन
मुंबई:राहुल गांधी द्वारा देश में आरक्षण समाप्त करने के संबंध में दिए ग...
हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में बम की धमकी से सनसनी, तलाशी में नहीं मिला बम
मुंबई : हावड़ा -मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में टाइम बम रखे जाने की धमकी मिल...
महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे ने जारी किया शिवसेना (यूबीटी) का घोषणापत्र - धारावी में नया अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र बनाने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा
मुंबई : शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुंबई में ...
Previous
Article