भोपाल : मध्य प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की पांच-पांच करोड़ रुपये की दो एफडी (फिक्स डिपोजिट) को सेन्ट्रक बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर ने साठ-गांठ कर अपने चपरासी के खाते में ट्रांसफर करा ली। इसके लिए फर्जी कागजातों का उपयोग भी किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चपरासी और इमामी गेट स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन करने का केस दर्ज किया है। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। कोतवाली थाना प्रभारी काशीराम कुशवाहा ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के प्रमुख सुखदेव प्रसाद अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि 30 नवंबर 2023 को संस्था ने इमामी गेट स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में पांच-पांच करोड़ रुपये की दो एफडी बनवाईं थी। पिछले दिनों एफडी की वस्तुस्थिति पता करने के लिए बैंक में संपर्क किया गया। पता चला कि सेंट्रल बैंक की एफडी को किसी ने तुड़वा लिया है। जब उन्होंने इसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि बैंक में काम करने वाले चपरासी ब्रजेंद्र दास नामदेव ने एफडी की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराई है। जिस समय यह फर्जीवाड़ा हुआ, उस समय बैंक के मैनेजर नोयल सिंह थे। उनके कार्यकाल में ही एफडी की गई थी और एफडी भी उनके ही कार्यकाल में तुड़वाई गई। शिकायत की प्रारंभिक जांच में पता चला कि इस वारदात में फर्जी कागजातों का भी उपयोग किया गया है। इसमें बैंक के तत्कालीन मैनेजर नोयलसिंह की भी मिली भगत सामने आई है। नोयलसिंह का तबादला होने के बाद मुंबई चले गए हैं। इस मामले का खुलासा होने पर संस्था की ओर से आवेदन किया गया था। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। टीआई ने बताया कि चूंकि मैनेजर अब दूसरी शाखा में चले गए हैं, इसलिए उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। इसके अलावा बैंक का चपरासी भी गायब है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बैंक मैनेजर और चपरासी ने हड़पे 10 करोड़, राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था की दो एफडी तुड़वाई
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
उत्तराखंड में जगह-जगह भूस्खलन, महिला समेत तीन की मौत
देहरादून: आपदा प्रभावित राज्य उत्तराखंड में जगह-जगह हो रहा भूस्खलन जान...
दिल्लीः स्कूल की दीवार के पास धमाका
दिल्लीःरोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह तेज धमाके की...
प्रधानमंत्री मोदी की झारखंड में आज दो जगह जनसभा
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी भाजपा के शीर्ष नेता, सबसे बड़े प्रचार...
क्विक कॉमर्स और ई-कॉमर्स का क्रूर चेहरा होगा उजागर - कैट का राष्ट्रीय सम्मेलन 22 अप्रैल को
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल...
Previous
Article