सतना : मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शनिवार की आधी रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां नादन देहात थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर एक तेज रफ्तार बस सड़क अनियंत्रित होकर किनारे खड़े ट्रक (हाइवा वाहन) से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार कम से कम 10 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 25 से अधिक हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज से रीवा होते हुए आभा ट्रेवल्स की बस नागपुर जा रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे नादन थाने से कुछ दूर स्थित चौरसिया ढाबे के पास बस अनियंत्रित हो गई और खड़े हाइवा में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्री उसमें फंस गए। सूचना मिलते ही नादन और मैहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यात्रियों को बस से निकालने के लिए गैस कटर मंगाया गया और जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। मैहर एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और मैहर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल 25 से अधिक घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई रही है। आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मैहर के सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि हादसा शनिवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे हुआ। कई यात्री बस में फंसे हुए हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मृतकों की संख्या कितनी है लेकिन फिलहाल पांच शव निकाले जा चुके हैं। अभी कुछ लोगों के बस में फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को मैहर सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है। गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।
मप्र के मैहर में हाइवा से टकराई बेकाबू बस, 10 लोगों की मौत की सूचना, 25 से अधिक घायल
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
शिमला में बारिश, किन्नौर में सीजन की पहली बर्फबारी, चार जिलों में बाढ़ का अलर्ट
शिमला:हिमाचल प्रदेश में मानसून का असर बना हुआ है। राज्य के कई हिस्सों ...
अरबी में किया रामायण और महाभारत का ट्रांसलेशन, पीएम मोदी से हुई मुलाकात, जानें अब्दुल्ला बैरन के बारे में
कुवैत - अरबी भाषा में भारतीय महाकाव्य रामायण और महाभारत के अनुवादक अब्...
प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में 'कर्मयोगी सप्ताह' का करेंगे आगाज
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे नई दिल्ल...
चक्रवाती तूफान 'दाना' के प्रभाव से बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने सचिवालय से रात भर की निगरानी
कोलकाता : चक्रवाती तूफान दाना के लैंडफाल के बाद पश्चिम बंगाल और ओडिश...
Previous
Article