मुंबई, 4 जनवरी : पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए तथा महाकुंभ मेला-2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए मुंबई सेंट्रल - लखनऊ, भावनगर टर्मिनस - लखनऊ और साबरमती - लखनऊ के बीच विशेष किराये पर तीन वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।
ट्रेन संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ वन-वे स्पेशल: ट्रेन संख्या 09011 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ स्पेशल सोमवार, 06 जनवरी, 2025 को मुंबई सेंट्रल से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09235 भावनगर टर्मिनस-लखनऊ वन-वे स्पेशल : ट्रेन संख्या 09235 भावनगर टर्मिनस- लखनऊ स्पेशल बुधवार, 08 जनवरी, 2025 को भावनगर टर्मिनस से 20:20 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 04:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में भावनगर परा, ढोला, बोटाद, सुरेंद्रनगर गेट, विरमगाम, चांदलोडिया, कलोल, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल और उन्नाव स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09469 साबरमती-लखनऊ वन-वे स्पेशल: ट्रेन संख्या 09469 साबरमती-लखनऊ स्पेशल सोमवार, 06 जनवरी, 2025 को साबरमती से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11.00 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा कानपुर सेंट्रल और उन्नाव स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09011, 09235 एवं 09469 की बुकिंग 05 जनवरी, 2025 सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
महाकुंभ मेले के दौरान तीन वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
गणेशोत्सव 2025: आपातकालीन प्रबंधन और सुरक्षा पर बीएमसी ने गणपति मंडलों को दिया प्रशिक्षण
मुंबई, 21 अगस्त...
78 वर्षीय महिला से दो नकली पुलिसकर्मियों ने की ठगी, ₹1.4 लाख के सोने के कड़े ले उड़े | बांद्रा पुलिस ने दर्ज किया मामला
मुंबई, 23 जुलाई...
लोअर परेल के Century Mills रहिवासियों को BMC का नया नोटिस: 15 दिन में खाली करें घर!
लोअर परेल, मुंबई: मुंबई के लोअर परेल ...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article