मुंबई, 11 दिसंबर : महाराष्ट्र के परभणि जिले में संविधान की अवमानना करने पर बुधवार सुबह से ही तनाव व्याप्त है। आंबेडकर अनुयायियों ने जिलाधिकारी कार्यालय और सैकड़ों वाहनों में तोड़-फोड़ की है। इसे देखते हुए कलेक्टर रघुनाथ गावड़े ने यहां कर्फ्यू लागू करने की घोषणा कर दी है। पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां यहां शांति स्थापित करने का प्रायस कर रही हैं। संविधान के प्रति अवमानना करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
कलेक्टर गावड़े ने लोगों से शांति स्थापित करने में मदद करने की अपील की है।
दरअसल, परभणि में मंगलवार शाम को एक शख्स ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास लगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास रखी गई संविधान की प्रति की अवमानना की थी। इसका विरोध करने के लिए आंबेडकर अनुयायियों ने परभणि शहर को बंद करने का ऐलान किया था। आज सुबह से आंबेडकर अनुयायियों ने जिंतूर मार्ग, पाथरी मार्ग, वसमत रोड पर विभिन्न स्थानों पर धरना दिया। इस दौरान टायर भी जलाए गए और यातायात रोक दिया गया। शहर की कुछ अन्य सड़कों पर भी यही स्थिति रही, लेकिन दोपहर होते-होते माहौल बिगड़ गया।
प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन रोड इलाके में दुकानों के शटर, बोर्ड, दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। सड़कों पर आगजनी के दौरान पुलिस दर्शक की भूमिका में थी। हालांकि, एक गाड़ी में तोड़फोड़ और आगजनी के बाद आंदोलन के उग्र होने का संकेत मिलते ही पुलिस बल बढ़ा दिया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और उसे तितर-बितर करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कुछ जगहों पर आंसू गैस भी छोड़े। जिला कलेक्टर ने स्थिति को सामान्य करने के लिए आंबेडकर अनुयायियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। उसी समय जिलाधिकारी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर ने परभणि में कर्फ्यू लागू कर दिया है। शहर में स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
महाराष्ट्र के परभणी में संविधान की प्रति के अपमान पर हिंसा और तनाव के बाद लगा कर्फ्यू -आंबेडकर अनुयायियों ने जिलाधिकारी कार्यालय सहित सैकड़ों गाड़ियों में की तो...
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
खार से साकीनाका में कचरा फेंकने वालों पर BMC की सख्त कार्रवाई, 'द गौरव कैटरर्स' पर ₹10,000 का जुर्माना
मुंबई, 1 अगस्त 2025:
मुंबई के विधायक निवास में शिंदे समूह के विधायक के कमरे में लगी आग
मुंबई, 07 फरवरी : मुंबई में मंत्रालय के समीप स्थित विधायक निवास में शि...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article