मुंबई, 01 जनवरी : महाराष्ट्र में बुधवार को हुए अलग-अलग तीन सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई है और 9 लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार आज दोपहर 12.30 जालना जिले में महाकाल इलाके में सोलापुर-धुले हाईवे पर खड़े ट्रक से एक स्कॉर्पियो कार टकरा गई। इस घटना में अनिता परशुराम कुटे (48), भागवत यशवंत चौरे (47), सृष्टि भागवत चौरे (13), और वेदांत भागवत चौरे (11) की मौत हो गई। कार ड्राइवर परशुराम लक्ष्मण कुट्टे (55) और छाया भागवत चौरे (40) घायल हो गई है। घायलों को छत्रपति संभाजीनगर के सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
इसी तरह आज सुबह सोलापुर जिले के अक्कलकोट तहसील में स्कॉर्पियो और आयशर ट्रक की भीषण टक्कर में 4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। सभी श्रद्धालु अक्कलकोट में दर्शन करने के बाद नांदेड़ की ओर जा रहे थे। घायलों को अक्कलकोट सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पिंपरी चिंचवड़ में आज तड़के एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस सब इंस्पेक्टर जितेंद्र गिरनार अपनी कार से एमआईडीसी इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी समय एक कंटेनर उनकी कार से टकरा गया। इस हादसे में जीतेंद्र गिरनार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय में शोक पसर गया है। इस घटना की जांच पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कर रही है।
महाराष्ट्र में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत, 9 घायल
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
केएमसी लिपिक डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
मुंबई, 1फ़रवरी : ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में कल्याण डोंबिवली महानगर ...
केंद्रीय रेलवे ने एसी लोकल ट्रेन से 82,776 बिना टिकट यात्रियों से ₹2.71 करोड़ जुर्माना वसूला
मुंबई:केंद्रीय रेलवे ने बुधवार को घोषण...
घर खरीदारों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए नागरिक निकायों की वेबसाइटें महारेरा पोर्टल से जुड़ेंगी।
मुंबई - बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में शहरी नियोजन प्राधिकरणों को न...
क्रेन की मदद से तीसरी मंजिल पर घर में घुसने का प्रयास, दूसरी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
भाईंदर, मिरा रोड:...
Previous
Article