मुंबई : महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सरकार ने बुधवार को रिपोर्ट कार्ड जारी करके सरकार के विकास कार्यों का विवरण दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार पिछले सवा दो साल से आम आदमी के लिए काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। पिछली सरकार ने राज्य में विकास कार्य रोक दिए थे लेकिन जब वे मुख्यमंत्री बने तो राज्य में रुके विकास कार्य शुरू हुए। शिंदे ने कहा कि पिछली सरकार की वजह से मेट्रो का काम अटका हुआ था, जिससे इसका लागत खर्च 17 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार के काम को देखते हुए राज्य की जनता फिर से एनडीए गठबंधन को ही चुनकर लाएगी।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम 2022 से 2024 तक का अपना रिपोर्ट कार्ड दे रहे हैं। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि महायुति ने खजाना खाली कर दिया। पिछले बजट में कुछ प्रावधान किए गए थे और उनका उपहास किया गया था। लाडली बहन योजना के बारे में भी भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि यही लोग कह रहे हैं कि हम चुनकर आए तो बहनों को दी जाने वाली धनराशि बढ़ा देंगे। विपक्ष राज्य में कानून व्यवस्था की बात करता है, जबकि उनके गृहमंत्री खुद जेल जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि यह कितना हास्यास्पद है जिनके गृह मंत्री जेल गए, वे हमें कानून-व्यवस्था का पाठ पढ़ा रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन के घर के बाहर बम रखने की कोशिश की गई। हम महिलाओं की मदद करेंगे और उन्हें सुरक्षित रखेंगे। विपक्ष अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि उन्होंने जनहित की योजनाओं को गति दी है। अजीत पवार ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने साथ मिलकर पिछले सवा दो साल आम जनता के लिए काम किया है। इसलिए आम जनता विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को ही फिर से सत्ता में लाएगी।
महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, आम आदमी के लिए काम करती रहेगी सरकार : शिंदे
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
पवई में ड्रग्स गोदाम का भंडाफोड़: ₹44 करोड़ की एमडी ड्रग्स और केमिकल्स जब्त, मैसूरु फैक्ट्री रेड का कनेक्शन
मुंबई अगस्त 202...
संजय राउत को मानहानि मामले में 15 दिन की सजा, 25 हजार का जुर्माना भी
मुंबई:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया की पत्नी डॉ....
मनी लॉन्ड्रिंग केस: बॉम्बे हाईकोर्ट ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को दी राहत, मुंबई के बाहर कैंसर इलाज की अनुमति
मुंबई, भारत: ...
Previous
Article