मुंबई: लातूर शहर के पुरनमल लाहोटी सरकारी तंत्रनिकेतन संस्थान के छात्रावास में 60 छात्राएं बीती रात भोजन के बाद फूड प्वॉइजनिंग से बीमार हो गई हैं। इन सभी को तत्काल विलासराव देशमुख मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के प्रमुख डॉ. उदय मोहित ने बताया कि छात्राओं की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। घटना की छानबीन शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। जानकारी के अनुसार पूरणमल लाहोटी सरकारी तकनीकी संस्थान लातूर शहर में औसा रोड पर स्थित है। इस कॉलेज के हॉस्टल में 324 लड़कियां रहती हैं। शाम 7 बजे लड़कियों ने चावल, चपाती, भिंडी व भाजी भोजन किया। इसके बाद करीब 8.30 बजे कुछ लड़कियों को उल्टी होने लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल तुरंत हॉस्टल पहुंचे और तुरंत मेडिकल कॉलेज से संपर्क किया। एम्बुलेंस मंगा कर रात एक बजे तक करीब 60 छात्राओं को भर्ती कराया गया। डॉ. उदय पाटिल ने रविवार को बताया कि छात्राओं के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं। भोजन के नमूने लेकर पुलिस ने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। जो भी दोषी पाया जाएगा, संस्थान प्रशासन उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा। घटना की जानकारी मिलते ही लातूर के सांसद डॉ. शिवाजी कालगे ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और प्रभावित छात्राओं के बारे में जानकारी ली। कालगे ने जिला कलेक्टर वर्षा ठाकुर घुगे से चर्चा की है। जिला कलेक्टर वर्षा ठाकुर ने भी मामले की छानबीन करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
महाराष्ट्रः लातूर के छात्रावास में फूड प्वॉइजनिंग से 60 छात्राएं बीमार
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
चारकोप में 5 उम्मीदवार, फिर भी बीजेपी और ठाकरे सेन...
मुंबई 02012026:मुंबई महानगरपालिका की 15 जनवरी को होने वाली चुनाव को लेकर चारकोप के वार्ड क्रमांक 30 म...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
कर्ज चुकाने के लिए अंग बेचने पर मजबूर किसान, सरकार से किया दिल दहला देने वाला अनुरोध
वाशिम महाराष्ट्र: महाराष्ट्...
कृषी उत्पन्न बाजार समिती मध्ये कांदा उत्पादक शेतकऱ्यांची लुट ?
नांदगाव:कृषी उत्पन्न बाजार समितीमध्ये शेतकऱ्यांकडून 50 ते दीडशे रुपये ...
महाराष्ट्र के नासिक जिले में सड़क हादसा, पांच युवकों की मौत
मुंबई, 13 जनवरी : महाराष्ट्र के नासिक जिले में नासिक-मुंबई हाइवे पर बी...
महाराष्ट्र के गोंदिया में बस पलटने से 10 की मौत, 35 घायल कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की
मुंबई, 29 नवंबर : गोंदिया जिले के अर्जुनी तहसील के खजरी गांव के पास शु...
Previous
Article