नई दिल्ली, 03 दिसंबर : घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली के दबाव की वजह से शेयर बाजार की चाल में गिरावट भी आई, लेकिन ये गिरावट अधिक देर तक नहीं टिकी। पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने रफ्तार पकड़ ली। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत और निफ्टी 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अडाणी पोर्ट्स, श्रीराम फाइनेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ओएनजीसी और सिप्ला के शेयर 3.57 प्रतिशत से लेकर 1.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आईटीसी, भारती एयरटेल, ट्रेंट लिमिटेड, सन फार्मास्यूटिकल्स और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 2.11 प्रतिशत से लेकर 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,352 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,870 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 482 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 8 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 33 शेयर हरे निशान में और 17 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 281.12 अंक की मजबूती के साथ 80,529.20 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक गिर कर लाल निशान में 80,244.78 अंक तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद खरीदारी का जोर बन जाने के कारण इस सूचकांक ने तुरंत ही हरे निशान में वापसी कर ली। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 217.20 अंक की तेजी के साथ 80,465.28 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 91.45 अंक उछल कर 24,367.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक पहले 15 मिनट में ही गिर कर 24,280 अंक के स्तर तक आ गया, लेकिन इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 63.30 अंक की मजबूती के साथ 24,339.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 445.29 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80,248.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 144.95 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,276.05 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
सोने की वायदा कीमतों में रु.1 की मामूली गिरावटः चांदी में रु.602 की बढ़तः क्रूड ऑयल रु.97 नरम
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी ...
Previous
Article