ढाका:बांग्लादेश की राजधानी ढाका में संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत आइरीन खान ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की आत्मा है। सूचना का अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बिना विकास संभव नहीं है। लोकतंत्र इन दो चीजों के बिना कायम नहीं रह सकता। उन्होंने यह विचार अग्रगांव पर्यटन निगम सभागार में 'सूचना के अधिकार के माध्यम से जवाबदेही और पारदर्शिता को आगे बढ़ाना' विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार में कल रखे। सेमिनार का आयोजन रिसर्च इनिशिएटिव्स बांग्लादेश (आरआईबी) ने किया।
ढाका से छपने वाले प्रमुख बांग्ला अखबार के अंग्रेजी संस्करण प्रोथोम अलो की खबर के अनुसार, सेमिनार की मुख्य अतिथि आइरीन खान ने कहा कि
सूचना का अधिकार अधिनियम के अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में कई अन्य कानून और नियम बनाए गए हैं। यह 'गोपनीयता' और 'सुरक्षा' को प्राथमिकता देते हैं। इस वजह से अधिकतर लोग जानकारी से वंचित हो जाते हैं। सूचना का अधिकार लोगों के सशक्तिकरण, मानवाधिकार, लैंगिक समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार की रोकथाम और पर्यावरणीय मुद्दों की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा देखा गया है कि कानून लोगों को सूचना तक पहुंचने का अधिकार देता है, लेकिन सरकार इसे रोक देती है। इसके लिए व्यक्तिगत या आधिकारिक गोपनीयता और राज्य सुरक्षा जैसे कई बहानों का उपयोग किया जाता है। आइरीन खान ने कहा कि भेदभाव विरोधी आंदोलन के माध्यम से राजनीतिक परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में सुधार के नए चरण की शुरुआत हुई है।
सेमिनार के दूसरे प्रमुख वक्ता ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल बांग्लादेश के कार्यकारी निदेशक इफ्तेखारुज्जमां ने कहा कि सूचना आयोग को कुछ शुरुआती सफलता जरूर मिली लेकिन वह अपना कर्तव्य निभाने में विफल रहा। संगठन पर अभी भी नौकरशाहों का नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि सूचना आयोग के अधिकारियों और अन्य सरकारी अधिकारियों की मानसिकता बदलनी होगी।
संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत आइरीन खान ने बांग्लादेश में कहा-लोकतंत्र की आत्मा है अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से दो एनएच सहित 116 सड़कें बंद, तीन पुलों को नुकसान
शिमला:हिमाचल प्रदेश में सितंबर महीने में भी मानसून कहर बरपा रहा है। रा...
बहराइच में नहीं कम हो रही भेड़िये की दहशत
बहराइच:जनपद में करीब दो महीने से भेड़िए के हमले लगातार बढ़ते जा रहे है...
सशक्त और प्रेरणादायक : विरार ईएमयू कारशेड की इंजीनियर शिवांगी सोनी ने सफलता की नई परिभाषा गढ़ी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम उन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं जो न केवल अप...
Previous
Article