नई दिल्ली, 21 जनवरी : एक दिन की कमजोरी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज फिर तेजी लौटती हुई नजर आ रही है। सोने की कीमत में आज आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 81,380 रुपये से लेकर 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 74,650 रुपये से लेकर 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी मामूली तेजी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 81,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 81,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 74,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 81,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 81,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 74,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 81,380 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
टॉप 10 की 6 कंपनियों का मार्केट कैप करीब 2 लाख करोड़ बढ़ा, आईसीआईसीआई को सबसे ज्यादा फायदा
नई दिल्ली: सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान देश की टॉप 1...
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 571 अंक लुढ़का
नई दिल्ली, 13 जनवरी : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार ...
Previous
Article