मुंबई : विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते देख राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। मतदाताओं को लुभाने के लिए डोर टू डोर चुनाव प्रचार के साथ ही जनसभा और रोड शो का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा सांसद व अभिनेता रवि किशन ने वसई विधानसभा क्षेत्र से महायुति के दल भाजपा की उम्मीदवार स्नेहा दुबे पंडित के चुनाव प्रचार लिए आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान उमड़ी जनता से उन्होंने महायुति के उम्मीदवारों के लिए मतदान करने की अपील की।
मंगलवार देर रात तक चले रोड शो के बाद उन्होंने पत्रकारों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बातों को दोहराते हुए कहा कि 'एक रहोगे तो सेफ रहोगे'। उन्होंने कहा कि जात-पात का भेदभाव करके हिंदुओं को बांटा जा रहा है, जबकि दूसरे समुदाय में देखा जाए तो कभी कोई अलग नहीं होता है। यह एक तरह से हिंदुओं के खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि योगी जी का कहना है कि 'बंटोगे तो कटोगे' का मतलब यही है। प्रधानमंत्री ने इसे सही और साफ शब्दों में बताया है कि 'एक रहोगे तो सेफ रहोगे', और यह सच्चाई भी है। भाजपा सांसद ने कहा कि आप हिंदू बनकर मतदान करने जाएं। राष्ट्र की सोच रखें और हिंदू धर्म का पालन करें। रोड शो में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील, संयोजक जे.पी. सिंह सहित महायुति के दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद थी।
हिंदू बनकर मतदान करने जाएं, राष्ट्र की सोच रखें और हिंदू धर्म का पालन करें: रवि किशन
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
महाराष्ट्र: 'कोई महिला योजना से वंचित नहीं, लड़की बहन योजना के तहत ₹1,500 की सहायता बरकरार,' डिप्टी सीएम अजित पवार ने दी सफाई
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यम...
पलघर में वाघ नदी में मिली बोरे में बंद महिला की शव, हत्या की संभावना
पलघर: महाराष्ट्र के पलघर जिले ...
मिरा भायंदर: नया नगर पुलिस की सड़क किनारे स्टालों पर अवैध LPG उपयोग पर कार्रवाई
मिरा भायंदर: नया नगर पुलिस ने मिरा रोड पर अवैध रूप से गैस सिलिंडर का इ...
कबूतरखाना बंदी पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया स्पष्टीकरण, BMC के आदेश को बताया आधार
मुंबई 11 अगस्त 2025: कबूतरखाना बंदी को लेकर उठे विवाद पर बॉम्बे हाई को...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article