मुंबई : चुनाव आयोग की टीम ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बैग की तलाशी। बैग में चखली मिली, जिसे अजीत पवार ने चुनाव आयोग की टीम को खाने का ऑफर भी दिया। आज चुनाव आयोग की टीम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के हेलीकॉप्टर की भी जांच की है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने बैग को चेक किए जाने का वीडियो जारी किया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की जांच चुनाव आयोग की टीम ने की थी। उस समय उद्धव ठाकरे ने कहा था कि चुनाव आयोग सिर्फ उनके ही हेलीकॉप्टर की जांच कर रहा है, जबकि सत्तापक्ष के लोगों के हेलीकॉप्टर की जांच नहीं की जा रही है। उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग पर निष्पक्ष होकर सभी स्टार प्रचारकों के हेलीकॉप्टर की जांच करने की मांग की थी। इसके बाद राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा था कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर जांच कर रहा है। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम ने सभी दलों के नेताओं के हेलीकॉप्टर की जांच शुरू कर दी है।
चुनाव आयोग की टीम आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर की जांच करने पहुंची तो सीएम शिंदे ने शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि चेक करो, हमारे हेलीकॉप्टर में दवा की किट नहीं मिलेगी। इसी तरह कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के हेलीकॉप्टर में कोई सामान अथवा बैग नहीं था, इसलिए चुनाव आयोग की जांच टीम बैरंग लौट गई। अजीत पवार के हेलीकॉप्टर में चकली मिली, जिसे खाने का न्योता अजीत पवार ने जांच करने वालों को दिया।
चुनाव आयोग ने ली गडकरी, अजित पवार, सीएम शिंदे और नाना पटोले के हेलीकॉप्टर की तलाशी
इंडिगो की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ल...
नई दिल्ली, 30 सितंबर: मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट संख्या
एलपीजी सिलेंडर पोर्टेबिलिटी जल्द हो सकती है हकीकत,...
नई दिल्ली: क्या आप अपने कुकिंग गैस सप्लायर से असंतुष्ट हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही अब जल्द ही एलपीजी...
मुंबई की हवा फिर बनी चिंता का कारण, धुंध के साये म...
मुंबई, 6 फरवरी 2026: मुंबई में शुक्रवार, 6 फरवरी की सुबह की शुरुआत तेज धूप और साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन यह साफ़ आसमान ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। कुछ ही घंटों में शहर के कई हिस्स...
दिवा में 24 घंटे के भीतर हिंसा और आत्महत्या से दहश...
ठाणे दिवा: 05 February 2026,
मुंबई महानगरपालिका के वार्ड 9 में भाजपा के शिवा शे...
मुंबई: 13 January 2026:
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दि...
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2026 के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड क्रमांक 34 से उम्मीदवार और विधायक असलम शेख जी के सुपुत्र हैदर अली श...
More Local News To You
Make every story matter—get news that resonates with you through your ABC Account.
IRCTC शुरू कर रहा है चार्टर्ड 2AC कोच से विशेष योग यात्रा : दादर से अयोध्या‑प्रयागराज‑काशी की 9‑दिवसीय दर्शन यात्रा
मुंबई, 25 ज...
महाविकास अघाड़ी की महाराष्ट्र स्वाभिमानी सभा में महिलाओं को 3,000 रुपये और किसानों की कर्ज माफी की घोषणाएं
मुंबई:बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में महाविकास अघाड़ी की महाराष्ट्र स्...
बीएमसी चुनाव 2026: वार्ड 34 में प्रचार का अंतिम दिन, हैदर अली शेख का ज़ोरदार जनसंपर्क
मुंबई 13 January 2026:बीएमसी चुनाव 2...
मुंबई-अहमदाबाद उड़ान और CSMIA को बम से उड़ाने की धमकी, नवी मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
ठाणे, 17 जुलाई:...
Stay Connected
‘झंडा ऊँचा रख दिया’: RCB महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने की जमकर तारीफ
नई दिल्ली , 06 February 2026 नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB महिला टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2026...
Previous
Article